{"_id":"57a9e1eb4f1c1bb661ee5291","slug":"rajesh-was-killed-by-miscreants-shot-at-identifying","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहचान लेने पर बदमाशों ने राजेश को मारी थी गोली","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पहचान लेने पर बदमाशों ने राजेश को मारी थी गोली
अमर उजाला ब्यूरो/खीरी टाउन।
Updated Tue, 09 Aug 2016 11:29 PM IST
विज्ञापन
badmash
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तीन बदमाश दबोचे, एक फरार
लूटा गया मोबाइल, साइकिल और असलहे बरामद
राजेश चौरसिया हत्याकांड
गांव पनगी निवासी सब्जी विक्रेता राजेश चौरसिया हत्याकांड का खुलासा करते हुए पुलिस ने तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि चौथा आरोपी फरार है। बदमाशों ने लूटपाट के दौरान पहचान लेने व राजेश के हाथापाई करने पर गोली मारकर हत्या कर दी थी और उसका शव गड्ढे में डाल दिया था। पुलिस ने मृतक की लूटी गई मोबाइल, साइकिल और असलहे बरामद किए हैं।
बता दें कि गांव पनगी कलां राजेश कुमार चौरसिया सब्जी खरीदकर शहर की सब्जी मंडी में बेचने का काम करता था। पहली अगस्त की सायं सब्जी बेचकर वह साइकिल से घर जा रहा था। अगले दिन तलाश के दौरान उसका शव गांव से आधा किलोमीटर दूर स्थित चकरोड के किनारे पानी भरे गड्ढे में बरामद हुआ। उसके सीने पर गोली लगने के निशान थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की थी। एसओ बृजेंद्र सिंह ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि बदमाशों ने राजेश चौरसिया के साथ लूटपाट की थी। लूटपाट के दौरान एक बदमाश के पहचान लेने पर बदमाशों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी थी और उसके पास से 15 सौ रुपये, मोबाइल और साइकिल लूट ले गए थे। उन्होंने बताया कि पुलिस नेे घटना में शामिल बदमाश थाना मितौली के गांव चकराम निवासी पंकज रैदास, थाना नीमगांव के गांव गलीचपुर निवासी हामिद और थाना खीरी के गांव इलायचीपुरवा निवासी लालता पासी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जबकि थाना मितौली के गांव कानाखेरा निवासी कमलेश पासी फरार है। पुलिस ने बदमाशों के कब्जे से लूटा गया मोबाइल, साइकिल के अलावा साथ में लालता के पास से एक 12 बोर की देशी बंदूक व तीन कारतूस, पंकज के पास से एक तंमचा 12 बोर, दो कारतूस तथा हामिद के पास से एक अद्धी देशी रायफल 315 बोर व दो कारतूस बरामद किया गया है।