फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Rahul Gandhi's cot House before being 26, arrived SPG

ओयल में राहुल गांधी की खाट सभा 26 को, एसपीजी पहुंची

Fri, 23 Sep 2016 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 23 Sep 2016 11:40 PM IST
विज्ञापन
Rahul Gandhi's cot House before being 26, arrived SPG
राहुल गांधी - फोटो : demo pic
रात्रि विश्राम करेंगे, 27 को लखीमपुर में करेंगे रोड शो
विज्ञापन

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष राहुल गांधी 26 सितंबर को ओयल कस्बे में खाट सभा करेंगे। वह यहां रात्रि विश्राम भी करेंगे और 27 सितंबर को शहर में रोड शो करेंगे। रोड शो के दौरान राहुल गांधी दो नुक्कड़ सभाओं को भी संबोधित करेंगे। सुरक्षा व्यवस्था के लिए एसपीजी दस्ता शुक्रवार को यहां पहुंच गया और सुरक्षा का खाका खींचा। 
कांग्रेस जिलाध्यक्ष राघवेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि राहुल गांधी की खाट सभा और रोड शो के लिए जोरदार तैयारियां की जा रही हैं। शुक्रवार को कांग्रेस प्रचार समिति के संयोजक और पूर्व सांसद जफर अली नकवी के आवास पर तैयारियों को लेकर बैठक हुई। बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों से लेकर भीड़ जुटाने तक पर विस्तार से विचार विमर्श किया गया। कांग्रेस कार्यकर्ता राहुल गांधी का जिले की सीमा पर स्थित मरखापुर गांव में भव्य स्वागत करेंगे। इसके बाद राहुल गांधी ओयल स्थित युवराजदत्त महाविद्यालय में खाट सभा को संबोधित करेंगे। 26 सितंबर को एलआरपी गेस्ट हाउस में रात्रि विश्राम के बाद 27 सितंबर को सुबह 10.30 बजे प्राचीन संकटादेवी मंदिर में दर्शन करने के बाद शहर में रोड शो निकालेंगे। यह रोड शो संकटादेवी मंदिर से शुरू होकर सदर चौराहा, मेनरोड, हमदर्द चौराहा होते हुए अंबेडकर पार्क में खत्म होगा। इस दौरान वह सदर चौराहा और अंबेडकर पार्क पर नुक्कड़ सभाओं को संबोधित करेंगे। ओयल से लखीमपुर आते समय वह जिंद बाबा की मजार पर भी जाएंगे। लखीमपुर में रोड शो के बाद राहुल गांधी की यात्रा शाहजहांपुर रवाना होगी। 
विज्ञापन

उधर राहुल गांधी की जिले में खाट सभा को  लेकर एसपीजी का दस्ता जिला मुख्यालय पहुंचा। दस्ते ने सभा स्थल, रोड शो को  लेकर तय किए गए रूट आदि का निरीक्षण किया। इसके बाद पुलिस और प्रशासनिक  अफसरों के साथ बैठक की। राहुल गांधी के आगमन को लेकर पुलिस विभाग ने भी  सुरक्षा की तैयारियां तेज कर दी हैं। एएसपी दीपेंद्र नाथ चौधरी ने  बताया कि राहुल गांधी की सभा और रोड शो को लेकर कड़े सुरक्षा प्रबंधक किए  गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जितिन ने राहुल के कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की
लखीमपुर-खीरी। पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से राहुल गांधी के आगमन की तैयारियों में पूरे मनोयोग से जुटने का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्यकर्ता को यदि कोई असुविधा या दिक्कत हो रही है तो वह किसी भी समय उनसे संपर्क करके अपनी समस्या का समाधान करवा सकता है। 
कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए जितिन प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी जिले के किसानों, नौजवानों, महिलाओं और विद्यार्थियों सभी से मिलेंगे। इसलिए हर व्यक्ति अपने-अपने गांव, शहर से लोगों को अपने साथ लाकर राहुल गांधी से वार्ता कराएं। 

पूर्व केंद्रीय मंत्री जितिन प्रसाद ने शुक्रवार को जिला मुख्यालय के प्रेसीडेंट पार्क में कार्यकर्ताओं के साथ समीक्षा बैठक कर रहे थे। बैठक में पूर्व जिलाध्यक्ष इकबाल अहमद खां, रवि प्रताप सिंह, सुजीता कुमारी, संजय शर्मा, राजीव अग्निहोत्री, विजय पाल, रत्नेश गुप्ता, कमलेश मिश्रा, नवीन पांडेय, दीपक बाजपेई, वीरेंद्र वर्मा, इरफान किदवई, मनीष ंसिंह आदि कांग्रेसजन मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed