{"_id":"3168933a7c0c3f09c9dca577f491d3fc","slug":"raghunagr-escaped-in-the-day-firing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिन में रघुनगर में दबिश, फायरिंग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दिन में रघुनगर में दबिश, फायरिंग
निघासन/बेलरायां/तिकुनियां (लखीमपुर खीरी)।
Updated Fri, 22 Jan 2016 10:58 PM IST
विज्ञापन
खैरीगढ़ से अपहृत तीनों बहनों बरामदगी के बाद उनके अपहर्ताओं की तलाश में जंगल किनारे बसे गांव रघुनगर के हिस्ट्रीशीटर पिता-पुत्रों और भतीजे के घर एसटीएफ, पुलिस और एसएसबी ने धावा बोल दिया लेकिन यहां कोई नहीं मिला। इसके बाद पुलिस ने घर में तोड़फोड़ करते हुए एक गन्ने के खेत को घेर लिया। ग्रामीणों के अनुसार यहां कई राउंड फायरिंग की भी गई लेकिन बदमाश फरार हो गए। पुलिस और एसटीएफ को अपने मुखबिर से यहां एक बदमाश के होने की सूचना मिली थी। इस बाबत एसपी अखिलेश चौरसिया ने कुछ भी कहने से इनकार कर दिया।
चंदनचौकी का गांव रघुनगर जंगल से घिरा हुआ है। जंगल किनारे लूट और डकैती के आरोपी चरन सिंह उर्फ चन्नी का घर है। चंदनचौकी के कोतवाल फूलचंद ने बताया कि चन्नी का पिता बूढ़ी उर्फ ब्रूढ सिंह, भाई लाली और भतीजा लूट, हत्या और डकैती के हिस्ट्रीशीटर हैं। अपहरण के मामले में रघुनगर की लोकशन मिलने के बाद पुलिस और एसटीएफ चन्नी पर नजर रखे हुए थी। शुक्रवार दोपहर किसी ने पुलिस को सूचना दी कि बदमाश चन्नी अपने घर में है। सूचना मिलते ही पुलिस, एसएसबी और एसटीएफ के जवान वहां पहुंच गए। सुरक्षा कर्मियों को आता हुआ देखकर बदमाश पड़ोस में खजान सिंह और सुभाष चंद्र के खेत में घुस गया। फोर्स ने गन्ने के खेत की घेराबंदी की। ग्रामीणों के अनुसार करीब दो राउंड फायरिंग भी हुई। बदमाश नहीं मिला तो पुलिस ने ट्रैक्टर मंगवाकर खेत में खड़े गन्ना गिरवाकर तलाशी करवाई। चार घंटे तक चले आपरेशन के बाद भी बदमाश चकमा देकर भागने में कामयाब हो गया हालांकि एक बदमाश को पकड़ने के लिए इतनी फोर्स होने के बाद उसका भागना किसी के गले नहीं उतर रहा है।