{"_id":"6c0103af8b2a995d57cad2fc0c2b6102","slug":"punjab-police-arrested-two-suspects-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाब पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों को दबोचा","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पंजाब पुलिस ने दो संदिग्ध लोगों को दबोचा
पलियाकलां
Updated Tue, 02 Jun 2015 08:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाब पुलिस ने यहां पहुंचकर दिल्ली से पलिया आ रही रोडवेज की कई बसों को रोककर मंगलवार की सुबह चेक किया। इस दौरान एक बस में सवार दो नेपाली व्यक्तियों से पूछताछ की और उन्हें संदिग्ध बताते हुए अपने साथ पंजाब ले गई। हालांकि पलिया पुलिस ने पंजाब पुलिस की इस कार्रवाई के बारे में कोई भी जानकारी देने से मना कर दिया। चेकिंग के दौरान पंजाब से आया पुलिस दल नेपाली व्यक्तियों के पकड़े जाने के बाद लगातार अपने किसी उच्चाधिकारी से बात कर रहा था और मोबाइल पर आई तस्वीरों से उनका हुलिया मिलान कर रहा था। उन्होंने स्थानीय पुलिस चौकी के निकट बस से उतरने से पूर्व कुछ अन्य नेपालियों से भी पूछताछ की और फिर पंजाब रवाना हो गए।
विज्ञापन