{"_id":"58972cad4f1c1b8f73e80256","slug":"protesters-poured-petrol-panic","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रदर्शनकारी ने छिड़का पेट्रोल, अफरा-तफरी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रदर्शनकारी ने छिड़का पेट्रोल, अफरा-तफरी
अमर उजाला ब्यूरो खीरी टाउन।
Updated Sun, 05 Feb 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
प्रदर्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिजली सप्लाई की मांग को लेकर कर रहे हैं चार दिन से प्रदर्शन
बिजली को लेकर चार दिनों से प्रदर्शन कर रहे मोहल्ला घोसियाना के लोगों के सब्र का बांध रविवार को टूट गया। प्रदर्शन के दौरान एक युवक ने अपने ऊपर पेट्रोल डाल लिया, जिससे वहां अफरा तफरी मच गई। बिजली विभाग के जेई के अश्वासन पर लोग शांत हुए और प्रदर्शन समाप्त कर दिया।
मोहल्ला घोसियाना के लोगों ने बिजली न मिलने से नाराज होकर बिजली नहीं तो वोट नहीं का नारा देकर मतदान का बहिष्कार का एलान किया है। वे चार दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। रविवार को मोहल्ले के लोग एकत्र हो गए और उग्र प्रदर्शन करने लगे। इसी बीच मोहल्ले के राकेश ने खुद पर पेट्रोल छिड़क लिया। यह देख वहां अफरा-तफरी मच गई। वहां मौजूद लोगोें ने उसे पकड़ लिया, जिससे कोई अनहोनी नहीं हो सकी। सूचना पर एसओ जावेद अख्तर और बिजली विभाग के लोग पहुंच गए। एसओ जावेद अख्तर ने बिजली विभाग के अधिकारियों से बात की। खीरी बिजली उपकेंद्र के जेई शेर दिल ने चुनाव के बाद बिजली सप्लाई चालू कराने का आश्वासन दिया, तब प्रदर्शनकारी माने और आंदोलन समाप्त कर दिया। प्रदर्शन के दौरान राकेश सिंह, मकसूद अली, तौफीक, गफूर अली, सुलेमान, यासीन, लाला, निसार, मुमताज, काले आदि मौजूद रहे।