फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   PRO will act on the SSP of Faizabad

एसएसपी फैजाबाद के पीआरओ पर होगी कार्रवाई 

Sat, 24 Sep 2016 11:44 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो/लखीमपुर खीरी। Updated Sat, 24 Sep 2016 11:44 PM IST
विज्ञापन
PRO will act on the SSP of Faizabad
police - फोटो : Bureau
दो बच्चों की जहर देकर हत्या का मामला, तफ्तीश में लापरवाही बरतने पर कोर्ट ने दिया आदेश
विज्ञापन

दो बच्चों की जहर देकर हत्या के मामले में शनिवार को फैसला आ गया। एडीजे हाजी अशरफ अंसारी को हालांकि सबूतों के अभाव में हत्यारोपी को बरी करने का फैसला सुनाना पड़ा, लेकिन अबोध बच्चों की जिस प्रकार हत्या हुई थी उसने हरेक की संवेदनाएं झकझोर दी। कोर्ट ने लापरवाही बरतने के लिए प्रथम दृष्टया विवेचक को दोषी पाते हुए उसके खिलाफ विभागीय कार्रवाई के आदेश दिए हैं।

फूलबेहड़ थाना क्षेत्र के गांव कोठिया मजरा धनीरामपुरवा निवासी छेद्दू की मौत हो गई थी, उसकी मौत के बाद तीन बच्चों की जिम्मेदारी उसकी विधवा गुड्डी देवी पर आ गई। इसी बीच 10 मई 2005 को तीनों बच्चों को जहर दिया गया, जिसमें संदिग्ध हालात में दो की मौत हो गई थी। गांव के चौकीदार शिवकुमार ने अज्ञात हत्यारोपी के  खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। तत्कालीन थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने जांच शुरू की तो प्रेम प्रसंग का मामला पाते हुए बच्चों की मां गुड्डी देवी और प्रेमी मेवालाल को गिरफ्तार कर जेल भेजा। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी इंडोसल्फान से मौत की पुष्टि हुई। अदालती सुनवाई के दौरान कथित साक्षी गवाही से मुकर गए तो हत्यारोपी गुड्ड़ी देवी की मुकदमा सुनवाई के दौरान ही मौत हो गई, सबूतों के अभाव में अदालत ने शनिवार को मेवालाल को बरी करने का फैसला सुनाया, लेकिन परिस्थितिजन्य सबूतों को सिलसिलेवार ढंग से संकलित न करने पर विवेचक अमित सिंह के  खिलाफ विभागीय कार्रवाई के लिए डीएम खीरी को आदेशित किया, फिलहाल इंस्पेक्टर अमित सिंह इस समय फैजाबाद एसएसपी के पीआरओ हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed