{"_id":"57b7429e4f1c1b162d6eb028","slug":"principal-accused-of-assault-reports","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रधानाध्यापिका पर मारपीट का आरोप, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
प्रधानाध्यापिका पर मारपीट का आरोप, रिपोर्ट दर्ज
मोहम्मदी।
Updated Fri, 19 Aug 2016 11:24 PM IST
विज्ञापन
marpeet
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्लाक क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय मोहम्मदी सरांय की प्रधानाध्यापिका के खिलाफ पुलिस ने एक बच्चे के साथ मारपीट करने आदि की धाराओं में मामला दर्ज किया है।
पुलिस के अनुसार 19 अगस्त को करीब पौने 12 बजे गांव की रेशमा की बेटी कक्षा आठ की छात्रा साजवी ने प्रधानाध्यापिका से कुछ सवाल पूछे, इस पर वह आग बबूला हो गईं और छात्रा की पिटाई कर दी। इस घटना के बारे में साजवी की कक्षा छह में पढ़ रही छोटी बहन नाजिमी ने घर पर जाकर बताया, इस पर उसके परिवार के लोग शिकायत लेकर स्कूल पहुंचे तो आरोप है कि प्रधानाध्यापिका लड़ने पर आमादा हो गईं, दोनों पक्षों में धक्का मुक्की तथा गाली गलौज भी हुआ।
छात्रा साजवी की मां रेशमा की तहरीर पर पुलिस ने धारा 323, 504 तथा 352 के तहत प्रधानाध्यापिका के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। इस संबंध में इंस्पेक्टर सीबी सिंह का कहना है कि लड़की की डॉक्टरी कराई जा रही है, मामला दर्ज कर जांच एसएसआई तौसीफ बेग को सौंपी गई है। उधर प्रधानाध्यापिका राजिया बेगम का कहना है कि वह छह माह पूर्व यहां आई है, गांव के लोग उन पर स्कूल कमेटी बनाने का दबाव डाल रहे हैं, इस कारण रोज रोज बवाल खड़ा किया जा रहा है। उन्होंने मारपीट का आरोप बेबुनियाद बताया है। खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार का कहना है कि उन्हें घटना की कोई जानकारी नहीं है।