{"_id":"580f6a654f1c1b994fbc26dd","slug":"poultry-farm-worker-killed-in-mysterious-circumstances","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में पोल्ट्री फार्म पर मजदूर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में पोल्ट्री फार्म पर मजदूर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Tue, 25 Oct 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक चित्र
- फोटो : Getty images
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अत्यधिक शराब पीने से मृत्यु होने की आशंका
कोतवाली धौरहरा के गांव अभयपुर स्थित एक पोल्ट्री फार्म पर काम करने वाले सदर कोतवाली के गांव धानपुर निवासी मजदूर 30 वर्षीय बिंद्रा प्रसाद की मौत हो गई। पोल्ट्री फार्म मालिक और मृतक के परिवार वालों ने अत्यधिक शराब पीने से मौत होने की आशंका जताई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
थाना धौरहरा के गांव अभयपुर निवासी नसीर ने बताया कि उनका पोल्ट्री फार्म गांव में ही है। पोल्ट्री फार्म पर सदर कोतवाली के गांव धानपुर निवासी विंद्रा प्रसाद मजदूरी करता था। वह पोल्ट्री फार्म पर रहकर चूजों को दाना-पानी देते था। उन्होंने बताया कि बिंद्रा प्रसाद शराब का आदी थी। सोमवार की रात करीब साढ़े 10 बजे वह पोल्ट्री फार्म से चला गया। रात करीब दो बजे नशे की हालत में वापस पहुंचा और तख्त पर लेट गया। सुबह करीब साढ़े चार बजे जब वह लघुशंका के लिए उठे तो देखा बिंद्रा प्रसाद तख्त के नीचे गिरा पड़ा था। उसके मुंह से झाग आ रही थी और वह हाथ-पैर चला रहा था। आनन-फानन में उन्होंने गांव के ही एक डॉक्टर को बुलाकर प्राथमिक उपचार कराया और घर वालों को सूचना दी। बाद में उसे लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिवार वालों ने भी अत्यधिक शराब पीने से मौत होने की आशंका जताई है। सदर कोतवाली पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।