फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Poster hoardings will take on 500 fine

पोस्टर होर्डिंग लगाने पर लगेगा 500 का जुर्माना

Fri, 15 Jul 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/गोला गोकर्णनाथ।
अमर उजाला ब्यूरो/गोला गोकर्णनाथ। Updated Fri, 15 Jul 2016 11:04 PM IST
विज्ञापन
Poster hoardings will take on 500 fine
meeting - फोटो : amar ujala
- इंदिरा पार्क, अशोक स्तंभ पर नहीं लगेंगे होर्डिंग
विज्ञापन

- किसी प्रतिमा पर पोस्टर लगाने पर भी जुर्माना
- नगर पालिका परिषद बोर्ड की बैठक

नगर के सदर चौराहा स्थित इंदिरा पार्क को चारों ओर से होर्डिंग्स से पाटना अब महंगा पड़ेगा। नगर पालिका परिषद की बोर्ड बैठक में यह प्रस्ताव पास कर दिया गया है कि इंदिरा गांधी पार्क, अंबेडकर प्रतिमा, वीर अब्दुल हमीद की मूर्ति के सामने होर्डिंग्स लगाने अथवा सदर चौराहे के अशोक स्तंभ समेत किसी स्मारक पर इश्तहार या पोस्टर लगाने पर 500 रुपये का जुर्माना देना होगा।
सभागार में नपाप अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में सावन मेले के मद्देनजर पार्कों, चौराहों और सार्वजनिक स्थानों पर होर्डिंग, बैनर, पोस्टर लगाने पर 500 रुपया जुर्माना वसूलने सहित कई प्रस्ताव पास किए गए हैं। बैठक में प्रधान लिपिक राजेश बाजपेयी ने पिछली कार्रवाई पढ़कर सुनाई। बैठक में सावन मेला में मंदिर के प्रवेश और निकास द्वार पर नि:शुल्क प्याऊ लगाने, नि:शुल्क गंगाजल, नि:शुल्क जूताघर, यात्रियों, दर्शनार्थियों के लिए समुचित प्रकाश व्यवस्था कराने, 14वें वित्त आयोग अंतर्गत प्राप्त धनराशि से वार्ड नंबर आठ में फारेस्ट कालोनी के पास, मोहम्मदी रोड पर सरायन नदी के पास, मेला मैदान में मिल डायवर्जन रोड पर नाला निर्माण कराने के साथ तीन पुलिया, वार्ड नंबर 18 में अलीगंज रोड पर दुर्गा मंदिर से अभिषेक ज्वैलर्स तक नाला, इंटरलाक सड़क बनाने का प्रस्ताव वार्ड सदस्यों की सर्वसम्मति से पास हुए। अलीगंज रोड के दुकानदारों के प्रार्थनापत्र के आधार पर प्रथम तल पर दुकान बनाने से पूर्व दी गई अनुमति जो 31 मार्च से बढ़ाकर 15 अगस्त 2016 तक कर दी गई है। संचालन ईओ विनोद कुमार गुप्ता ने किया।
विज्ञापन


सदर चौराहे का नाम होगा अशोक चौराहा
बैठक में सदर चौराहे का नाम सम्राट अशोक चौराहा रखने का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर पालिका सदस्यों ने सहमति जताई। सदस्यों के सहमति जताने पर यह प्रस्ताव भी पास कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इनकी रही मौजूदगी
पालिका बोर्ड की बैठक में नपाप सदस्य आशा देवी, मनोरमा देवी, शिवपति देवी, ईशावती वर्मा, गीता देवी, शहाना राइन, द्वारिका प्रसाद रस्तोगी, पंकज गुप्ता, सुरेश जायसवाल, रफी अहमद, सुशील गिरि, आनंदकिशोर गिरि, आलोक, काशी विश्वनाथ तिवारी, आनंद सोनी, सायरा बेगम, सुषमा गिरि, आशीष अवस्थी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed