फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Police helpless

बेखौफ बदमाशों के आगे पुलिस लाचार  

Wed, 31 May 2017 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। 
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।  Updated Wed, 31 May 2017 11:21 PM IST
विज्ञापन
Police helpless
चाोरी - फोटो : अमर उजाला
फरधान और मैगलगंज में पांच दिनों में फिर हुई चोरी की वारदातें
विज्ञापन

एसपी की कई कवायदों और फटकार के बाद भी खीरी पुलिस अपराधियों पर शिकंजा नहीं कस पा रही है। अपराधी रोडहोल्डप, लूट और चोरी की वारदातों को लगातार अंजाम दे रहे हैं, लेकिन पुलिस इनके सामने बेबस नजर आ रही है। पांच दिनों के भीतर मंगलवार की रात चोर मैगलगंज के एक और फरधान के दो गांवों के दो घरों से लाखों का सामान बटोर ले गए।

शिवराजपुर और नरदवलपुरवा में नकदी समेत लाखों का माल उड़ाया
फरधान। नरदवलपुरवा निवासी जमील अहमद गुठना के प्राइमरी स्कूल में शिक्षक है। जमील ने बताया कि मंगलवार की रात चोर छत से होकर घर में दाखिल हुए। कमरे में रखी अलमारी का लॉक तोड़कर 33 हजार रुपये, दो सोने के हार, सात अंगूठी, मांगटीका, झुमकी, पायल, बिछिया, चैन व कमरबंद सहित अन्य जेवरात चुराकर भाग निकले। घरवालों को सुबह घटना की जानकारी हुई। दूसरी घटना शिवराजपुर में हुई। चोरों ने चक्रपाल के घर को निशाना बनाया। चक्रपाल ने बताया वह गांव के बाहर अपना मकान बनवा रहे हैं। घर पर केवल उनका पुत्र संजय रहता है। रात में चोर नकब लगाकर घर में दाखिल हुए। वहां एक कमरे में रखी सेफ का लॉक तोड़कर 50 हजार रुपये और झुमकी, कुंडल, बिछिया, पायल सहित हजारों के जेवरात पार कर दिए। दोनों मामलों की तहरीर पुलिस को दे दी गई है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है।
विज्ञापन

 
नकब लगाकर घुसे चोर बटोर ले गए डेढ़ लाख का सामान 
हैरमखेड़ा खीरी। मैगलगंज कोतवाली क्षेत्र के गांव चौखाड़िया निवासी प्रताप सिंह यादव के मकान में चोरों ने नकब लगा दी और घर के अंदर घुस गए। प्रताप सिंह ने बताया कि वह लोग घर के बाहर सो रहे थे। चोर पीछे की दीवार में नकब लगाकर घर में घुस आए और कुंडी बंद कर कमरों को खंगाल डाला। चोर घर में रखे 15000 रुपये, एक सोने की चेन, एक अंगूठी, एक जोड़ी झुमकी समेत करीब डेढ़ लाख का सामान चोरी कर ले गए। चोरी गए सामान में प्रताप सिंह यादव की लड़की राधा के जेवर और कपड़े भी शामिल हैं। घटना की जानकारी सुबह तब हुई जब परिवार के लोग सोकर उठे तो देखा अंदर से कुंडी बंद थी। शक होने पर दीवार फांदकर जब घर में घुसे तो कमरों में बिखरा सामान देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने घटना की तहरीर पुलिस को दी, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
एक ही गैंग तो नहीं दे रहा घटना को अंजाम 
हैरमखेड़ा। मंगलवार की रात जिस अंदाज और तौरतरीके से मैगलगंज के गांव चौखाडिय़ा में नकब लगाकर घटना को अंजाम दिया गया। ठीक उसी प्रकार तीन दिन पहले इसी थाना क्षेत्र के गांव धर्मखेड़ा में घटना घटित हुई थी। फर्क बस इतना था कि परिवार के जाग होने पर बदमाशों ने घर वालों को तमंचे के बल पर बंधक बना लिया था और लाखों रुपये का सामान बटोर ले गए थे। दोनों घटनाओं का तौर तरीका एक ही होने से अंदाजा लगाया जा रहा है कि दोनों वारदातें एक ही गैंग ने की हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed