{"_id":"587633584f1c1b577fba994a","slug":"police-has-not-murder-the-second-day","type":"story","status":"publish","title_hn":"दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ नहीं चढ़े हत्यारोपी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दूसरे दिन भी पुलिस के हाथ नहीं चढ़े हत्यारोपी
अमर उजाला ब्यूरो अमीरनगर।
Updated Wed, 11 Jan 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
गन शॉट
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस चौकी क्षेत्र के सरैंया विलियम निवासी 22 वर्षीय संतराम की गोली मारकर हत्या करने के मामले में नामजद दो सगे भाइयों को पुलिस दूसरे दिन भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। इससे परिवार वालों में जहां पुलिस के प्रति नारजागी है, वहीं दहशत है।
बतादें कि सोमवार की रात में गेहूं के खेत में पानी लगाने गए गांव सरैंया विलियम निवासी संतराम की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई थी, जब वह अपने खेत से करीब 400 मीटर दूर स्थित पानी की मोटर के पास सो रहा था। पुलिस ने मृतक के भाई गुड्डू की ओर से गांव के ही पिंटू और माना के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस दूसरे दिन भी आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर सकी है। पुलिस चौकी प्रभारी एसडी भट्ट ने बताया कि हत्यारोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई संभावित स्थानों पर छापेमारी की गई, लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं लग सके हैं।