फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Police found a vital clue to the disclosure of loot

लूट के खुलासे में पुलिस को मिले अहम सुराग 

Tue, 26 Jul 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो   लखीमपुर खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो   लखीमपुर खीरी। Updated Tue, 26 Jul 2016 11:28 PM IST
विज्ञापन
Police found a vital clue to the disclosure of loot
बदमाश - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र के हैं लुटेरे, तलाश में जुटी पुलिस
महिला के साथ हुई 3.80 लाख की लूट का मामला 

बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा से रुपये लेकर जा रही महिला के साथ हुई लूटपाट के मामले में पुलिस को अहम सुराग मिले हैं। पुलिस का दावा है कि महिला के साथ लूटपाट करने वाले युवक शातिर लुटेरे हैं और कोतवाली गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र के रहने वाले हैं। पुलिस दोनों लुटेरों की तलाश कर रही है।

बता दें कि 13 जुलाई को मोहल्ला हिदायतनगर निवासी तय्यब किरमानी अपनी मां जीनत किरमानी के साथ बैंक ऑफ बड़ौदा शाखा से 3.10 लाख रुपये और 70 हजार की ज्वैलरी थैले में रखकर बाइक से घर जा रहे थे। हिदायतनगर के पास बाइक सवार दो लुटेरे झपट्टा मारकर जीनत किरमानी के हाथ से थैला छीनकर भाग निकले थे। सीओ सिटी एमपी सिंह ने बताया कि महिला के साथ लूटपाट करने वाले लुटेरों के खिलाफ पुख्ता सबूत मिले हैं। दोनों लुटेरे कोतवाली गोला गोकर्णनाथ क्षेत्र के निवासी है और कई जिलों में लूटपाट की घटना कर चुके हैं। पुलिस दोनों को गिरफ्तार करने के प्रयास में जुटी है। उन्होंने बताया कि आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर लूटी गई रकम बरामद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed