फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Police Disclosures On a question

पुलिस के खुलासे पर उठे सवाल

Thu, 03 Sep 2015 10:57 PM IST
निघासन
निघासन Updated Thu, 03 Sep 2015 10:57 PM IST
विज्ञापन
स्कूल के प्रधानाचार्य समेत दो घरों में हुई चोरी की घटनाओं के खुलासे पर सवालिया निशान लग गया है। वादी ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि उन्हें बरामद चोरी का सामान दिखाये बिना ही चोरी की घटना का खुलासा पुलिस ने कर दिया है। सूत्र बताते हैं कि बरामद सामान एक सोनार की दुकान से खरीदा गया था। आरोप है कि पुुलिस फर्जी तरीके से चोरों को जेल भेज रही है।
विज्ञापन

21 अगस्त को शांती देवी और सहजराम के घर में घुसकर चोरों ने नकदी, जेवर समेत हजारों का सामान चोरी कर लिया था। गांव दुलही निवासी रामचंद्र के घर में घुसे चोरों ने भी साड़ी, कपड़ा और जेवर आदि सामान चोरी कर लिया था। पुलिस ने अपना दामन बचाने के लिए गांव पठाननपुरवा निवासी अतीक और वसीम के पास से एक जोड़ी पायल, चार जोड़ी चुटकी, पांच हजार रुपया नकद बरामद करने का दावा किया है। स्कूल के प्रधानाचार्य नंदकिशोर श्रीवास्तव ने बताया चोरों को पकड़कर भले ही पुलिस ने चोरी का खुलासा कर दिया हो, लेकिन यह फर्जी खुलासा है। वादी को बिना बुलाए ही सामान बरामद किया गया है। उधर रामचंद्र ने भी इस खुलासे को पुलिस का नाटक बताया है। बताते हैं कि पकड़े गए आरोपी कई बार लूट और चोरी के सिलसिले में जेल जा चुके हैं। हाल ही में दोनों आरोपी जेल से छूटकर घर आए थे। परिवार वालों का आरोप है कि पुलिस ने दोनों  को घर से पकड़कर जेल भेजा है।  एसओ निघासन परशुराम ओझा ने बताया कि यह सच है कि मैंने वादी को सामान शिनाख्त करने के लिए नहीं बुलाया था। चोरी का वर्कआउट फर्जी नहीं है खुलासा सही हुआ है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed