{"_id":"58c00c544f1c1bd71adc6be5","slug":"police-check-on-the-roads-of-the-border","type":"story","status":"publish","title_hn":"बार्डर के रास्तों पर पुलिस ने की चेकिंग ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बार्डर के रास्तों पर पुलिस ने की चेकिंग
अमर उजाला ब्यूरो गौरीफंटा-पलिया।
Updated Wed, 08 Mar 2017 11:07 PM IST
विज्ञापन
औचक चेकिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी में आतंकियों के छिपे होने की खबर से जारी हुआ अलर्ट
लखनऊ में आतंकियों के हमले व अन्य आतंकियों के यूपी में छिपे होने की खबर पर स्थानीय भारत-नेपाल सीमा पर सतर्कता बढ़ा दी गई है। पुलिस द्वारा आने-जाने वाले वाहनों की औचक चेकिंग की गई। इसके अलावा पलिया पुलिस ने भी बंशीनगर में आने-जाने वाली बसों, चौपहिया और दोपहिया वाहनों की चेकिंग की।
गौरतलब है कि लखनऊ में आतंकी के मिलने और यूपी में आतंकियों के छिपे होने की बात पर पुलिस के आला अधिकारियों ने भारत-नेपाल सीमा पर अलर्ट जारी कर दिया था। इसके बाद से पुलिस लगातार चेकिंग अभियान चला रही है। इसी में भारत-नेपाल सीमा के गौरीफंटा बार्डर पर कोतवाल अजीत कुमार सिंह, चौकी इंचार्ज तुलसीराम चौरसिया ने बार्डर गेट पर दोनों तरफ से आने वाले वाहनों को रोककर उनकी चेकिंग की। जबकि सामान लाने व ले जाने वालों की भी औचक चेकिंग की गई। दुधवा रोड की बंशीनगर चौकी पर पलिया एसओ पीके झा, चौकी इंचार्ज बंशीनगर छोटेलाल, एसआई व्यास यादव आदि ने आने-जाने वाली बसों, चौपहिया वाहनों और दोपहिया वाहनों की चेकिंग की। पुलिस ने बसों के अंदर बैग तथा अन्य सामान भी चेक किया।