फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Plenty devastation caused by the storm in the town pagoda

धौरहरा कस्बे में आंधी ने खूब मचाई तबाही 

Tue, 14 Jun 2016 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/धौरहरा।
अमर उजाला ब्यूरो/धौरहरा। Updated Tue, 14 Jun 2016 11:50 PM IST
विज्ञापन
Plenty devastation caused by the storm in the town pagoda
strom - फोटो : amar ujala
बच्ची सहित तीन की हो चुकी मौत, नौ घायल
विज्ञापन

ब्लाक परिसर की बाउंड्रीवाल समेत दो सौ मकानों की रेलिंग टूटी
राजस्व विभाग करा रहा नुकसान का सर्वे 

सोमवार देर शाम आई तेज आंधी ने क्षेत्र में खूब तबाही मचाई। दीवार गिरने से दो साल की बच्ची सहित तीन की मौत हो गई थी, वहीं नौ लोग घायल हो गए थे। तीनों शवों की मंगलवार को अंत्येष्टि कर दी गई। घायलों का इलाज सीएचसी में चल रहा है। आंधी में सरकारी इमारतों सहित कस्बे के करीब दो सौ घरों को नुकसान पहुंचा है। 

तेज आंधी ने तीन परिवारों की खुशियां तो छीन ही ली हैं। इसके अलावा गंभीर रूप से घायल 18 वर्षीय फिरोज, आठ वर्षीय सोहराब पुत्र वकील निवासी फतेपुर पांच वर्षीय सादिया पुत्री गुड्डू, 12 वर्षीय आफताब पुत्र सईद पठान वार्ड 32 वर्षीय जमाल, 30 वर्षीय सत्तार खां, 60 कमरूननिशां सहित नौ लोगों का सीएचसी में उपचार हो रहा है। विश्वनाथ पेट्रोल पंप की डीजल-पेट्रोल की मशीनें उखड़ गईं थीं। आंधी की रफ्तार इतनी तेज थी कि ब्लॉक परिसर की बाउड्रीवॉल पूरी गिरकर ध्वस्त हो गई। तहसीलदार आवास और बीडीओ कार्यालय पर पेड़ गिरने से भवनों में दरारें आ गईं। कस्बे के अनुरुद्ध जायसवाल का मकान चटक गया। इसके अलावा करीब दो सौ मकानों की रेलिंग टूट कर नीचे गिर गई। तहसीलदार नीरज पटेल ने बताया दैवीय आपदा के तहत मृतक के परिवार वालों को सहायता दी जाएगी। नुकसान का आकलन कराया जा रहा है। जिसका भी मुआवजा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed