फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   pickup reliase

आखिर पुलिस को छोड़नी पड़ी पिकअप

Sun, 02 Aug 2015 11:38 PM IST
महेवागंज
महेवागंज Updated Sun, 02 Aug 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन
pickup reliase
क्षेत्र में पशु बाजार तस्करों के लिए मुफीद बन गया है। शुक्रवार को चौकी पुलिस को पशु तस्करी की सूचना मिली थी। पुलिस को भनक लगते ही तस्कर वाहन लेकर भाग निकले। पुलिस ने पीछा कर संदिग्ध वाहन को कब्जे में ले लिया था। थोड़ी ही देर बाद कुछ लोग चौकी पहुंच गए, जिसके बाद वाहन छोड़ने का दबाव बनाया गया। फिर एक सपा नेता के हस्तक्षेप पर पुलिस ने वाहन को छोड़ दिया।
विज्ञापन

क्षेत्र में साप्ताहिक पशु बाजार लगती है। शुक्रवार को चौकी पुलिस को प्रतिबंधित पशुओं की तस्करी की सूचना मिली। पुलिस आने की भनक लगते ही पशुओं को वहीं छोड़ तस्कर वाहन लेकर भाग निकले थे। पुलिस ने वाहन का पीछा किया। कुछ दूरी पर पुलिस को वाहन खड़ा मिला तो कब्जे में ले लिया। शाम ढलते ही दर्जनों लोग पुलिस चौकी जा पहुंचे और हंगामा किए। आरोप है कि लोगों ने चौकी पुलिस पर वाहन छोड़ने का दबाव बनाना शुरू किया। इस जद्दोजहद के बीच एक सपा नेता के फोन पर पुलिस को वाहन छोड़ना पड़ा। चौकी इंचार्ज शिवानंद पटेल ने बताया कि मौके पर गाड़ी में कुछ नहीं मिला था। इसलिए वाहन को छोड़ना पड़ गया।  
विज्ञापन

उन्हीं में से एक तो नहीं
रजागंज में शुक्रवार को दुर्घटना का शिकार हुई पशुओं से भरी पिकअप के दुबग्गा से ले जाने की आशंका बनी हुई है। सूत्रों की माने तो पशुओं से भरे तीन वाहन शुक्रवार की सुबह शिवालापुरवा गांव से होकर गुजरे थे। ग्रामीणों की नजर पड़ी तो उन्होंने वाहनों को रोकने की कोशिश की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

ग्रामीणों के मुताबिक चालकों ने वाहन की गति बढ़ा दी और गोला रोड पर भगा ले गए। ग्रामीणों के मुताबिक यह बात उन्होंने पुलिस को भी बताई थी। उसी रोज फरधान थाना क्षेत्र के मुर्तिहा गांव के पास पशुओं से भरी एक पिकअप पलट गई थी। पुलिस को भी उन्हीं में से एक वाहन के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने का अंदेशा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed