{"_id":"145c497be4238b6019e9d1492c21c37c","slug":"per-teacher-killed-by-train-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन से गिरकर शिक्षक की मौत ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रेन से गिरकर शिक्षक की मौत
बेलरायां
Updated Sun, 15 Mar 2015 12:07 AM IST
विज्ञापन
कस्बे के रेलवे स्टेशन पर ट्रेन पर सवार होने के दौरान पैर फिसलने से एक शिक्षक ट्रेन से गिर गया। इससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर सीओ निघासन सहित रेलवे और शिक्षा विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
कस्बा मैलानी निवासी 35 वर्षीय भरत लाल फरेंदाफार्म के प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक के रूप में तैनात थे। वे बेलरायां में किराए के घर में रहते थे। शनिवार को विद्यालय बंद होने के बाद लगभग 5.30 बजे अपने घर मैलानी जाने के लिए रेलवे स्टेशन पर आए थे। वे ट्रेन पर चढ़ रहे थे तभी ट्रेन चल दी इससे वे पायदान से फिसल कर नीचे गिर गए। उनका एक पैर कट गया और मौके पर ही मौत हो गई। सूचना दिए जाने पर सीओ निघासन इब्राहिम सहित शिक्षा और रेलवे के तमाम लोग मौके पर पहुंच गए पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।