Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   and were on their way to Badrinath, have been arrested in Chamoli

Delhi NCR News: ढाई लाख की ठगी कर बद्रीनाथ जा रहे दो आरोपी चमोली से गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 06:26 PM IST
विज्ञापन
-कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन के पास दिया था वारदात को अंजाम, सीसीटीवी और तकनीकी जांच से मिला सुराग, रातभर पीछा कर पुलिस ने दबोचा
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली।
कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन के पास 2.75 लाख रुपये की ठगी कर बद्रीनाथ मंदिर जा रहे दो आरोपियों को मेट्रो पुलिस ने उत्तराखंड के चमोली से गिरफ्तार कर लिया। पहचान गोंडा यूपी निवासी मोहित मिश्रा और सत्यम सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके पास से साढ़े 20 हजार रुपये और एक बाइक बरामद की है। पुलिस के अनुसार सुरजीत सपरिवार महरौली इलाके में रहता है। वह बाइक राइडर है। सुरजीत ने 11 नवंबर को कश्मीरी गेट थाने में 2.75 लाख की ठगी करने की शिकायत की। उसने बताया कि 4 नवंबर को उसने एक सवारी को मुनिरका से सोनिया विहार पुश्ता पहुंचाया था। रास्ते में बातचीत के दौरान सवारी ने उसके काम और कमाई के बारे में पूछा। फिर उसने बताया कि वह पैसे निवेश करने पर उसे दोगुना रकम दे सकता है। लालच में आकर पीड़ित ने आरोपी को 2.75 लाख रुपये दे दिए। 10 नवंबर को कश्मीरी गेट मेट्रो स्टेशन के गेट नंबर छह के पास एक्स-रे मशीन के नजदीक आरोपी अपने दोस्त के साथ वहां पहुंचा और पीड़ित को नोटों से भरा एक बंडल दिया। बाद में बंडल खोलने पर पता चला कि उसके ऊपर का एक नोट असली था, जबकि अंदर में नकली नोट और कागज के कतरन थे। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने ठगी और धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया।
मेट्रो स्पेशल स्टाफ और कश्मीरी गेट मेट्रो थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने जांच के दौरान घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। मोबाइल फोन से जुड़े तकनीकी डाटा के जरिए दोनों आरोपियों की पहचान कर ली गई। जांच में पता चला कि वारदात के बाद दोनों नई बाइक से उत्तराखंड स्थित बद्रीनाथ मंदिर जा रहे हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने उनका पीछा शुरू किया। रातभर आरोपियों की तलाश में चमोली जिले के अलग-अलग होटलों और ठहरने के स्थानों पर पहुंची। लगातार पीछा करने के बाद पुलिस ने दोनों को एक होटल से दबोच लिया।
विज्ञापन

मेट्रो पुलिस उपायुक्त आनंद डाभी ने बताया कि गिरफ्तार मोहित मिश्रा शकरपुर इलाके में निजी कार चालक है, जबकि सत्यम सिंह पहले सदर बाजार में सुरक्षा गार्ड की नौकरी कर चुका है। सत्यम दस दिन पहले दिल्ली आकर मोहित के साथ रह रहा था। दोनों मूलत: उत्तर प्रदेश के गोंडा जिले के रहने वाले हैं। सत्यम के खिलाफ शास्त्री पार्क थाने में वर्ष 2022 में लूट और चोरी की संपत्ति रखने का मामला दर्ज है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रकम की बरामदगी का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed