{"_id":"6af9a12ac1f50c53820c896f","slug":"attack-inside-the-house-using-an-axe-and-sticksclubs-nuh-news-c-25-1-mwt1009-117231-2026-11-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nuh News: घर में घुसकर कुल्हाड़ी व लाठी-डंडों से हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nuh News: घर में घुसकर कुल्हाड़ी व लाठी-डंडों से हमला
विज्ञापन
नूंह। रोजकामेव थाना क्षेत्र के गांव धीरधौका में ईंट उठाने को लेकर विवाद में एक पक्ष के 8-10 लोगों पर घर में घुसकर परिवार पर लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से हमला करने का अरोप है। हमले में चार महिलाएं घायल हो गईं। इनमें दो महिलाओं की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र रेफर किया गया।
पुलिस को दी शिकायत में कैफ पुत्र उसमान ने बताया कि 20 अक्तूबर को घर के बाहर रखी ईंटें उठाने से बच्चों को रोकने पर आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की और धमकी दी। आरोप है कि दोपहर करीब दो बजे तारिफ, अरबाज सहित अन्य लोग घर पहुंचे और हमला कर दिया। तारिफ पर अकबरी के सिर पर कुल्हाड़ी मारने का आरोप है। वहीं रुकसीना, मुस्कान और असना भी घायल हुईं। जांच अधिकारी योगेश कुमार का कहना है कि आगामी कार्रवाई की जा रही है। संवाद