फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Peace marches, the administration explained to both parties

शांति मार्च निकाला, प्रशासन ने दोनों पक्षों को समझाया

Fri, 03 Mar 2017 11:31 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Fri, 03 Mar 2017 11:31 PM IST
विज्ञापन
Peace marches, the administration explained to both parties
शां‌त‌ि मार्च - फोटो : अमर उजाला
पीस कमेटी की बैठक के बाद डीएम आकाशदीप और एसपी मनोज कुमार झा की अगुवाई में कोतवाली से शांति मार्च निकाला गया, जिसमें दोनों पक्षों के लोग शामिल हुए। इस दौरान डीएम और एसपी ने लोगों से शांति व्यवस्था कायम करने में सहयोग मांगा। 
विज्ञापन

कोतवाली से शांति मार्च की शुरुआत हुई, जो जुलूस की शक्ल में प्रमुख मार्गों से गुजरा। शहर के मेन रोड से इमली चौराहा होते हुए आनंद टाकीज रोड पर शांति मार्च पहुंचा। इसके बाद मेला मैदान चौराहे से बसंत टाकीज रोड होते हुए संकटा देवी बाजार पहुंचा। यहां से वापस कोतवाली पहुंचकर शांति मार्च संपन्न हुआ।
विज्ञापन


तीन घंटे मिली छूट में रही खरीदारी की आपाधापी
जिला प्रशासन ने लोगों की दिक्कतों को देखते हुए शुक्रवार की शाम को तीन बजे से छह बजे तक कर्फ्यू में ढील दी। इससे दवाओं समेत रोजमर्रा की आवश्यक वस्तुओं की दुकानें खुलीं। तो वहां खरीदारी के लिए लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। दूध से लेकर किराना दुकानों पर जरूरी सामान खरीदने के लिए भीड़ लगी रही। वहीं सब्जी दुकानों पर एकाएक महंगाई चढ़ गई। दुकानदारों ने मनमाने रेट पर 20 रुपये किलो आलू और 40 रुपये किलो टमाटर बेचा। जबकि धनिया-मिर्च नदारद रही। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed