{"_id":"5901f8fb4f1c1bb365c0f271","slug":"only-robbers-in-the-house-robbery-in-the-house-stealing-in-pachapradwa","type":"story","status":"publish","title_hn":"केवलपुरवा में बदमाशों ने घर में की लूटपाट, पचपेड़वा में चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
केवलपुरवा में बदमाशों ने घर में की लूटपाट, पचपेड़वा में चोरी
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।
Updated Thu, 27 Apr 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
लूट
- फोटो : अमर उजाला
नकहा और फरधान क्षेत्र में नहीं थम रहीं वारदात
पुलिस चौकी नकहा के गांव केवलपुरवा निवासी पंकज के घर बदमाशों ने धावा बोल दिया। परिवार वालों को बंधक बनाकर असलहों के बल पर नगदी समेत करीब ढाई लाख का सामान लूट ले गए। उधर, थाना फरधान क्षेत्र में दूसरे दिन भी चोरों ने गांव पचपेड़वा निवासी एक व्यक्ति के घर से लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया।
परिवार वालों को बंधक बनाकर की लूटपाट
13 हजार की नगदी समेत ढाई लाख के जेवर लूटे
खीरी टाउन। थाना खीरी की नकहा चौकी क्षेत्र के गांव केवलपुरवा निवासी पंकज जायसवाल के घर बदमाश घुस गए। बदमाशों ने बरामदे में सो रही पंकज की मां शांति देवी को असलहों के बल पर कब्जे में ले लिया। इसके बाद जिस कमरे में पंकज और उसकी पत्नी सो रही थी, उस कमरे में बाहर से कुंडी लगा दी। बदमाश कमरों का ताला तोड़कर 13 हजार रुपये नगद और बक्सों में रखा करीब ढाई लाख का जेवर लूट ले गए। गृहस्वामी ने बताया कि बदमाशों की संख्या नौ थी। सभी बदमाश नकाब बांधे हुए थे। जाते समय बदमाश शोर न मचाने की धमकी देते हुए सभी को घर के अंदर बंद कर गए और मुख्य गेट बंद कर भाग निकले। कुछ देर बाद जैसे-तैसे छूटकर शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर नकहा चौकी इंचार्ज मौके पर पहुंचे और बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई अता-पता नहीं चल सका। उन्होंने बताया कि जब बदमाश लूटपाट कर रहे थे। उस समय पुलिस की गाड़ी हूटर बजाते हुए निकली थी। सूचना पर सीओ सिटी हरीरारम वर्मा और एसओ जावेद अख्तर मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण किया है। घटना की तहरीर पुलिस को दी गई है। सीओ सिटी ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कराई जा रही है।
पचपेड़वा में नकब लाकर फिर लाखों के जेवर चोरी
बुधवार की रात में भी एक घर में लगाया था नकब
फरधान। थाना क्षेत्र के गांव पचपेड़वा निवासी श्रीराम जायसवाल के घर चोरों ने नकब लगा दिया। श्रीराम ने बताया कि रात करीब तीन बजे घर में किसी के होने की आहट मालूम हुई। जब कमरे केे पास जाकर देखा तो कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। शंका होने पर जब उन्होंने चोरों को ललकारा तो चोर नकब के रास्तेे से भाग निकले। शोर मचाने पर ग्रामीणों नेे पीछा भी किया, लेकिन चोर भाग जाने में सफल रहे। उन्होंने रात को ही यूपी 100 डायल पर पुलिस को सूचना दी, लेेकिन पुलिस नेे कहा सुबह आकर जांच करेंगे। श्रीराम ने बताया कि चोर एक मांग बेेंदी, एक जोड़ी झाला, दो जोड़ी पायल, चुटकी, करधनी, चार जोड़ी बिछिया, तीन जोड़ी कोट पैैंट और दो सूटकेस कपड़ों से भरे उठा ले गए। एसओ शिवानंद यादव नेे बताया कि पीड़ित नेे चोरी की तहरीर दी है। मैं मीटिंग में हूं, मौके पर जांच के लिए हल्का दरोगा को भेजा है। बता दें कि मंगलवार की रात भी चोरों ने गांव की ही मीना देवी के घर नकब लगा दिया था और पांच हजार की नगदी समेत करीब डेढ़ लाख के जेवर चोरी कर ले गए थे।
विज्ञापन
वाटर सप्लाई का पाइप काट ले गए चोर
शारदानगर। बड़ागांव निवासी आफताब के घर वाटर सप्लाई की पाइप लगा था। सड़क से करीब दस फुट पाइप घर तक लगा था, जिसे बुधवार की रात चोर पाइप काट ले गए। सुबह जानकारी होने पर आफताब ने आरोप लगाया कि गांव में चौराहे पर देर रात तक गांव के ही लड़कों का जमावड़ा लगा रहता है। पीड़ित ने पुलिस चौकी में अज्ञात के खिलाफ खिलाफ तहरीर दी है।