{"_id":"14a025b138ab225f487c5fdff2db4005","slug":"one-labour-died-in-the-mil-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" ऐरा मिल के रोलर की चेन में फंसकर मजदूर की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ऐरा मिल के रोलर की चेन में फंसकर मजदूर की मौत
खमरिया।
Updated Sun, 07 Feb 2016 08:02 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तंबोलीपुर निवासी 45 वर्षीय देवीदयाल एक ठेकेदार के माध्यम से मिल में दिहाड़ी मजदूर था। रविवार की सुबह आठ बजे वह ड्यूटी पर पहुंचा था, जहां वह करीब नौ बजे गन्ना खींचने वाले रोलर की चेन साफ करने गया था। चेन की सफाई के दौरान देवीदयाल का कंबल चेन में फंस गया, जिससे वह भी गन्ने के साथ रोलर में फसकर उसकी मौत हो गई। हादसे की खबर फैलते ही मिल में अफरा- तफरी मच गई। गन्ने की पेराई बंद करा दी गई। मृतक के पुत्र श्रवण ने खमरिया पुलिस चौकी को तहरीर दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। परिवार वालों ने मुआवजा और बेटों की नौकरी की मांग को लेकर हंगामा कर दिया और इस दौरान रोलर में फंसे शव को बाहर निकालने नहीं दिया। करीब चार घंटे तक प्रदर्शन चलता रहा। इस दौरान एंबुलेंस में कुछ लोगों ने तोड़फोड़ कर दी। हादसे की सूचना मिलने पर विधायक शमशेर बहादुर उर्फ शेरू, एसडीएम ज्ञानप्रकाश, सीओ मनोज यादव भी घटनास्थल पहुंचे। मिल प्रशासन के लिखित आश्वासन पर परिवार वाले शांत हुए, तब शव को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। आश्वासन में मिल प्रशासन ने मृतक की पत्नी को पेंशन, पांच लाख मुआवजा और दोनों बेटों श्रवण और रज्जन को नौकरी देने का वायदा किया है। शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद शाम को शव परिवार वालों के सुपुर्द कर दिया गया।
विज्ञापन