फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   one adolcent girl and a boy raped

किशोरी और बालक से दुष्कर्म

Wed, 27 Jan 2016 07:54 PM IST
लखीमपुर खीरी।
लखीमपुर खीरी। Updated Wed, 27 Jan 2016 07:54 PM IST
विज्ञापन
one adolcent girl and a boy raped
धौरहरा। कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में शौच को खेत में गई किशोरी के साथ घात लगाकर बैठे पड़ोसी युवक ने दुराचार किया, जिसके बाद पीड़ित ने घर पहुंचकर परिवार वालों को आपबीती सुनाई। पिता ने आरोपी के खिलाफ कोतवाली में घटना की तहरीर दी, जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर किशोरी का मेडिकल परीक्षण कराया है।
विज्ञापन

कोतवाली के एक गांव निवासी 17 वर्षीय किशोरी सोमवार की सुबह शौच के लिए गांव के बाहर गन्ने के खेत में गई थी। वहां पहले से घात लगाकर बैठे पड़ोसी युवक ने उसे दबोच लिया, फिर उसे खेत में अंदर ले जाकर दुराचार किया। पीड़ित ने घर आकर परिवार वालों से आपबीती सुनाई। पीड़ित का पिता उसे लेकर कोतवाली पहुंचा, जहां कोतवाल ने पीड़ित की तहरीर पर आरोपी महेश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए महिला अस्पताल भेजा गया है।  कोतवाल रंजीत सिंह यादव ने बताया आरोपी की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

मितौली। थाना क्षेत्र के एक गांव में एक 10 वर्षीय बालक सोमवार को खेत में गया था, जहां पर एक युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। घर लौटकर बालक ने परिवार वालों को घटना के बारे में जानकारी दी। इसके बाद पीड़ित बालक को लेकर उसका पिता थाने पहुंचा और आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी। पुलिस ने पीड़ित बालक के पिता की तहरीर पर आरोपी चिम्मन उर्फ शरीफ के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। एसओ गुलाब शंकर पांडेय ने बताया कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed