फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   On the strength of young men looted pistol bike

तमंचे के बल पर युवक से लूटी बाइक

Wed, 30 Nov 2016 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संसारपुर। 
अमर उजाला ब्यूरो संसारपुर।  Updated Wed, 30 Nov 2016 11:31 PM IST
विज्ञापन
On the strength of young men looted pistol bike
बदमाश - फोटो : अमर उजाला
बदमाशों ने बाकेगंज रोड पर दिया वारदात को अंजाम 
विज्ञापन

मैलानी थाना क्षेत्र के युवक से सुबह बाकेगंज जाते समय लुटेरों ने तमंचे के बल पर बाइक लूट ली। सूचना पुलिस को दे दी गई है। एक सप्ताह के भीतर बाइक लूट की ये दूसरी घटना है।
मैलानी थाना क्षेत्र के ग्राम ऊंचागांव निवासी हरिओम अपनी बाइक से सुबह सात बजे ट्यूशन पढ़ाने के लिए बाकेगंज जा रहा था। संसारपुर पुलिस चौकी क्षेत्र में वीके ईंट भट्ठा के निकट खेत से निकल कर दो लुटेरों ने उसे लाठी मारकर बाइक गिरा दिया और उस पर तमंचा तान दिया। बदमाशों ने जान से मारने की धमकी देते हुए चकरोड से अंदर खेत की तरफ ले जाने लगे। इतने में बाकेगंज की तरफ से एक और बाइक आ गई, जिससे हरिओम खेतों में भाग गया और संसारपुर पहुंच कर परिजनों को खबर दी। परिवार वालों के आने के बाद घटनास्थल पर पहुंच कर बाइक और लुटेरों की तलाश की लेकिन वहां से लुटेरे बाइक लेकर फरार हो चुके थे। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गयी है।
विज्ञापन

 
एक सप्ताह में दूसरी घटना
एक सप्ताह के अंदर चौकी क्षेत्र में यह दूसरी बाइक लूट की घटना है। 23 नवंबर को कुकुहापुर निवासी बलराम उर्फ लालू अपनी बहिन को संसारपुर स्थित मास्टर डिग्री कालेज छोड़कर गांव के निकट पहुंचा जहां पहले से घात लगाए लुटेरों ने उसको तमंचा दिखा कर बाइक लूट ली थी। घटना को पुलिस खोल नहीं पायी कि एक और बाइक लूटकर लुटेरों ने पुलिस को चैलेंज कर दिया। लूट की घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुधवा के स्टेनो की बाइक चोरी
पलियाकलां। दुधवा के स्टेनो सरदार बख्श विभागीय कार्य से भारतीय स्टेट बैंक गए थे। इसी बीच वाहन चोरों ने उनकी बाइक को पार कर दिया। चोरी की सूचना पुलिस को दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed