फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Noida News ›   Five arrested for taking hostage in transaction

Noida News: मुनाफे का निवाला... मेहनत की कमाई हजम

Thu, 10 Sep 2026 09:28 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 09:28 PM IST
विज्ञापन
Five arrested for taking hostage in transaction
अलग-अलग मामलों में निवेश पर मोटा मुनाफा का लालच देकर ठगों ने 8 लोगों से करीब 64 लाख रुपये ठगे
विज्ञापन

नोएडा/ग्रेटर नोएडा/रबुपूरा। साइबर जालसाजों ने अलग-अलग तरीकों से 8 लोगों को मुनाफे का निवाला परोस कर करीब 64 लाख रुपये की मेहनत की कमाई हजम कर ली। जालसाजों ने पीड़ितों को बैंक अधिकारी बनकर केवाईसी पूरी करने के नाम पर फंसाया तो किसी को बिजली का नया मीटर लगवाने के नाम पर फोन किया। एक मामले में सिम कार्ड को अपग्रेड करने का झांसा देकर बैंक खाते से रकम निकाल ली गई। एक व्यक्ति को ऑनलाइन ट्रेडिंग में मुनाफे का झांसा देकर 10.65 लाख रुपये गंवाने पड़े। वहीं एक बुजुर्ग का सोने में निवेश पर ज्यादा मुनाफा दिखाकर खाता खाली कर दिया गया। डीसीपी साइबर शैव्या गोयल ने बताया कि मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर खातों की जांच की जा रही है। जल्द से जल्द आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
पहले मामले में नोएडा निवासी एक शख्स से ठगी करने वाले ने खुद को अमेरिकन एक्सप्रेस बैंक का कर्मचारी बताया और केवाईसी पूरी करने की बात कही। शिकायत के अनुसार, बातचीत के दौरान उनका फोन हैक कर लिया गया और तीन क्रेडिट कार्ड से 5.20 लाख रुपये निकाल लिए गए। दूसरे मामले में 31 जुलाई को एक महिला को सिम कार्ड अपग्रेड करने के लिए कॉल करने वाले ने जरूरी जानकारी ली। कुछ दिनों बाद उनके मोबाइल नंबर और ईमेल आईडी में बदलाव किए जाने की जानकारी सामने आई। इसके बाद बैंक खाते से 6.67 लाख रुपये निकाल लिए गए।
विज्ञापन

तीसरे मामले में मनोज चौहान ने नया बिजली मीटर लगवाने के लिए आवेदन किया था। इसी दौरान उन्हें एक जालसाज ने कॉल किया, जिसे मीटर लगाने वाले पते की जानकारी थी। आरोपी ने बातचीत व्हाट्सएप कॉल करने को कहा। इसके बाद उनके खाते से 5.40 लाख रुपये निकाल लिए गए। इसी तरह शहर में रहने वाले गौरव अग्रवाल से ऑनलाइन ट्रेडिंग का झांसा देकर 10.65 लाख रुपये की साइबर ठगी की गई। वहीं मालती नाम की महिला से सात लाख रुपये की जालसाजी की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

खाते से 98 हजार रुपये उड़ाए
छठे मामले में रबूपुरा थाना क्षेत्र में युवक के खाते से 98 हजार रुपये निकाल लिए गए। कोतवाली प्रभारी श्याम बाबू शुक्ला ने बताया कि गांव उतरावली निवासी रवि कुमार ने प्राथमिकी दर्ज कराई है। पीड़ित के अनुसार न तो उसके पास किसी का फोन आया और न ही उसने किसी को ओटीपी दिया है। उसने अपने बैंक की जानकारी भी किसी के साथ साझा नहीं की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ऐसे बचें साइबर ठगी से
- बैंक, मोबाइल कंपनी या सरकारी विभाग का कर्मचारी बनकर फोन करने वाले पर तुरंत भरोसा न करें।
- ओटीपी, यूपीआई पिन, कार्ड नंबर, सीवीवी या पासवर्ड किसी से साझा न करें।
- सिम बंद होने या अपग्रेड के नाम पर आए अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
- बिजली मीटर, केवाईसी या बैंक संबंधी काम के लिए संबंधित विभाग के आधिकारिक नंबर पर संपर्क करें।
-ऑनलाइन ट्रेडिंग में निवेश करने से पहले कंपनी, एप और खाते की पूरी जानकारी जांचें।
-खाते से अनधिकृत लेनदेन होने पर तुरंत बैंक को सूचना देकर कार्ड/खाता सुरक्षित कराएं और 1930 पर साइबर ठगी की शिकायत करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed