फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Posing as a policeman, a businessman was kidnapped and released after extorting Rs 2 lakh.

Delhi NCR News: पुलिसकर्मी बन कारोबारी को किया अगवा, दो लाख वसूलने के बाद छोड़ा

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Thu, 10 Sep 2026 08:59 PM IST
विज्ञापन
-गत 5 सितंबर की वारदात, आरोपी पांच लाख रुपये की कर रहे थे डिमांड, पीड़ित से दो लाख रुपये लेकर आरोपी हुए फरार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
पूर्वी दिल्ली। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के सोनिया विहार इलाके में टूर एंड ट्रैवल्स कारोबारी को अगवा कर दो लाख रुपये की रंगदारी वसूलने का मामला सामने आया है। आरोप है कि कारोबारी के एक जानकार ने खुद को पुलिसकर्मी बताने वाले दो अन्य लोगों के साथ मिलकर वारदात को अंजाम दिया। आरोपी कारोबारी को कार में बैठाकर दिल्ली के कई इलाकों में घुमाते रहे और पुलिस की गिरफ्तारी से बचाने के नाम पर पांच लाख रुपये की मांग की। बाद में कारोबारी को उसके घर ले जाकर दो लाख रुपये वसूल लिए गए।
पुलिस के मुताबिक, पीड़ित देवेंद्र सिंह (50) परिवार के साथ साढ़े चार पुश्ता, सोनिया विहार में रहते हैं। यमुना बाजार में उनका टूर एंड ट्रैवल्स का कारोबार है। देवेंद्र ने पुलिस को बताया कि 5 सितंबर की रात करीब साढ़े 10 बजे उनके जानकार जसप्रीत का फोन आया। वह अपनी कार से जसप्रीत से मिलने कश्मीरी गेट पहुंचे। वहां जसप्रीत के साथ बबलू और मंगू नाम के दो युवक भी मौजूद थे।
विज्ञापन

कुछ देर बातचीत के बाद बबलू और मंगू वहां से चले गए, जबकि जसप्रीत कार में ही बैठा रहा। आरोप है कि इसके बाद जसप्रीत देवेंद्र को कार में बैठाकर आईटीओ, निजामुद्दीन पुल और अक्षरधाम होते हुए दोबारा आईटीओ के पास ले गया। बैरिकेड पार करने के बाद लाल रंग की कार से तीन लोग वहां पहुंचे। इनमें से दो लोग जसप्रीत की कार में बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

देवेंद्र के अनुसार, जसप्रीत के पास पिस्टल थी। उसने दोनों युवकों को स्पेशल स्टाफ का पुलिसकर्मी बताते हुए कहा कि वे देवेंद्र को तलाश रहे हैं। इसके बाद पुलिस से बचाने के नाम पर पांच लाख रुपये की मांग की गई।

डर के चलते देवेंद्र आरोपियों को अपने घर ले गए और वहां रखे दो लाख रुपये उन्हें दे दिए। इसके बाद आरोपी उन्हें कार में बैठाकर गाजियाबाद ले गए और बाकी तीन लाख रुपये की मांग करते रहे। रकम नहीं होने की बात कहने पर आरोपी उन्हें कश्मीरी गेट के पास छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की पहचान व गिरफ्तारी के लिए जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed