फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Head Constable dies after accidental discharge while cleaning rifle.

छत्तीसगढ़: सफाई के दौरान एके-47 से अचानक चली दो गोलियां, सीआईएसएफ प्रधान आरक्षक की मौत

Thu, 10 Sep 2026 07:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: अमर उजाला ब्यूरो Updated Thu, 10 Sep 2026 07:55 PM IST
सार

बचेली में सीआईएसएफ कैंप के अंदर राइफल की सफाई के दौरान अचानक दो राउंड फायर होने से हड़कंप मच गया। हादसे में प्रधान आरक्षक दत्तात्राया गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अपोलो अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
 

विज्ञापन
Head Constable dies after accidental discharge while cleaning rifle.
बचेली थाना दंतेवाड़ा जिले

विस्तार

दंतेवाड़ा जिले के बचेली में सीआईएसएफ कैंप में राइफल की सफाई के दौरान अचानक दो राउंड फायर होने से बड़ा हादसा हो गया। घटना में सीआईएसएफ के प्रधान आरक्षक दत्तात्राया गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल अपोलो अस्पताल बचेली ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के वास्तविक कारणों का पता फिलहाल जांच के बाद ही चल सकेगा।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, 9 सितंबर को बचेली स्थित सीआईएसएफ कैंप के 10-11 ए कैंप के पोटाकेबिन क्रमांक-3 में प्रधान आरक्षक दत्तात्राया, निवासी अहिल्यानगर, महाराष्ट्र, अपनी एके-47 राइफल (बट नंबर 405) की सफाई कर रहे थे। इसी दौरान राइफल से अचानक दो राउंड फायर हो गए। इनमें से एक गोली प्रधान आरक्षक को लग गई, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


घटना के तुरंत बाद उन्हें उपचार के लिए अपोलो अस्पताल, बचेली ले जाया गया। चिकित्सकों ने उनका उपचार किया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उनकी जान नहीं बच सकी और इलाज के दौरान उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतक का शव अपोलो अस्पताल, एनएमडीसी बचेली की मर्च्यूरी में रखा गया था। इसके बाद आगे की कार्रवाई और पोस्टमार्टम के लिए शव को जिला अस्पताल दंतेवाड़ा भेजा गया। घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन भी बचेली पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार, घटनास्थल का FSL टीम से निरीक्षण कराया जाएगा। घटना किन परिस्थितियों में हुई और राइफल से अचानक फायर होने की वजह क्या थी, इसका स्पष्ट पता FSL जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed