फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   On the strength of the artillery bike and cash looted

असलहों के बल पर बाइक और नकदी लूटी

Sun, 31 Jul 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/सिंगाही।
अमर उजाला ब्यूरो/सिंगाही। Updated Sun, 31 Jul 2016 11:37 PM IST
विज्ञापन
On the strength of the artillery bike and cash looted
लूट का छवि‌चित्र - फोटो : अमर उजाला
बदमाशों की पिटाई से बाइक चालक घायल
विज्ञापन

तहरीर देने के बाद भी पुलिस ने नहीं दर्ज की रिपोर्ट 

मुनीम के साथ 74 हजार रुपये की लूट का खुलासा करने में नाकाम रही सिंगाही पुलिस को बदमाशों ने एक बार फिर चुनौती दे दी। बेलरायां-भैरमपुर मार्ग पर बाइक लेकर घर जा रहे गांव मांझा निवासी गुरुबक्श सिंह को बदमाशों ने असलहों के बल पर रोक लिया और उसकी जमकर पिटाई की। बाद में बाइक व उसकी जेब में रखे चार हजार रुपये लूट लिए। विरोध करने पर बदमाशों ने सिर पर धारदार हथियार से प्रहार कर उसे घायल कर दिया। बदमाश उसे लहूलुहान हालत में छोड़कर बाइक व नगदी लेकर फरार हो गए। सूचना पर पहुंची सिंगाही पुलिस ने बदमाशों की तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की। 

घटना शनिवार देर सायं की है। गांव मांझा निवासी गुरबक्श सिंह ने बताया कि वह अपने काम से सिंगाही कस्बे में आया था। देर हो जाने पर उसने अपने साथी नगर पंचायत कर्मचारी राजेश की प्लेटिना बाइक ली और उससे घर की ओर चल पड़ा। बेलरायां-भैरमपुर मार्ग पर तकिया पुरवा और भैरमपुर के बीच स्थित पुलिया के पास सायं करीब साढ़े सात बजे दो बदमाश आ गए और उसकी बाइक को असलहे के बल पर रोक लिया। दोनों बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे। विरोध करने पर बदमाशों ने उनकी पिटाई की। एक लुटेरे ने सिर पर बगौड़ी से प्रहार कर दिया, जिससे वह लहूलुहान हो गया। बदमाशों ने उसके जेब में रखे चार हजार रुपये निकाल लिए और बाइक-नगदी लेकर दोनों लुटेरे जंगल की ओर भाग निकले। किसी तरह वह गांव भैरमपुर पहुंचा और वहां लोगों को घटना की जानकारी दी। ग्रामीणों की सूचना पर सिंगाही और तिकुनियां पुलिस मौके पर पहुंची और बदमाशों की सुरागरसी की, लेकिन बदमाशों का कोई सुराग नहीं लगा। घायल गुरुबक्श सिंह ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है, लेकिन अपराधों को छुपाने में माहिर सिंगाही पुलिस ने घटना की रिपोर्ट दर्ज नहीं की है। घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। बतादें कि 13 जुलाई को बदमाश बेलरायां-तिकुनियां मार्ग पर मुनीम प्रेमपाल से 74 हजार रुपये, मोबाइल और साइकिल लूट ले गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed