फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   On the seventh day the woman and the girl did not even clue

सातवें दिन भी महिला और बेटी का नहीं लगा सुराग

Wed, 01 Jul 2015 07:14 PM IST
गोला गोकर्णनाथ।
गोला गोकर्णनाथ। Updated Wed, 01 Jul 2015 07:14 PM IST
विज्ञापन
On the seventh day the woman and the girl did not even clue
नगर में दवा लेने आई रहस्यमय ढंग से लापता हुई मां-बेटी का सातवें दिन भी
विज्ञापन
कोई सुराग नहीं लग सका। इस घटना में गोला पुलिस की संजीदगी इस बात से लगाई जा सकती है कि पुलिस ने अब तक गुमशुदगी भी दर्ज नहीं की है, जबकि गुमशुदा मां-बेटी का परिवार परेशान हो खुद ही उनकी तलाश में जुट गया है।
शाहजहांपुर जिले के गांव मोहनपुर थाना खुटार निवासी गिरीशचंद शुक्ला ने बताया कि उनकी पत्नी सुमन देवी (40), बेटी बिट्टो (6) के साथ गोला में डॉ. अंजलिनाथ के क्लीनिक पर 25 जून को दवा लेने आई थीं। दवा लेने के बाद वह रहस्यमय ढंग से लापता हो गईं। डॉ. अंजलिनाथ ने बताया कि सुमनदेवी उनके क्लीनिक से 2.30 बजे दवा लेकर वापस चली गई थीं। पीड़ित गिरीशचंद ने बताया कि वह 27 जून को गोला कोतवाली गए थे, जहां कोतवाल के न मिलने पर नानक चौकी इंचार्ज को गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करने के लिए तहरीर दे दी थी। इसकी रिसीविंग भी उनके पास मौजूद है। वहीं, कोतवाल एके उपाध्याय का कहना है कि उन्हें अब तक कोई तहरीर नहीं मिली है। इसकी वजह से गुमशुदगी दर्ज नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed