फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Not even 36 hours later Bang open secret

36 घंटे बाद भी नहीं खुला धमाके का राज

Sun, 10 May 2015 10:49 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sun, 10 May 2015 10:49 PM IST
विज्ञापन
चांदमारी रोड नौरंगाबाद में एक मौलवी के घर हुए धमाके में बालक की मौत के मामले में 36 घंटे बाद भी पुलिस किसी नतीजे पर नहीं पहुंची है। अब फोरेंसिक टीम द्वारा एकत्र किए गए नमूने लैब जांच के लिए भेजने की तैैयारी हैै। जिसकी जांच रिपोर्ट आने के बाद ही धमाके के रहस्य से परदा उठ सकेगा।
विज्ञापन

बता दें कि मौलवी जमाल अहमद के घर के एक कमरे में शनिवार की सुबह धमाका हुआ था, जिसमें चार वर्र्षीय बालक अबू उबैदर की मौत हो गई थी। धमाके के कारणों को जानने के लिए पुलिस औैर फोरेंसिक  टीम ने मौके से साक्ष्यों का संकलन किया। टीम ने कंप्यूटर का सीपीयू, पुराने मोबाइल सेट सहित इलेक्ट्रानिक पुर्जों को जांच के लिए कब्जे में लिया था। हालांकि दूसरे दिन पुलिस की जांच इस दिशा में खास नहीं रही है, लेकिन घटनास्थल से साक्ष्यों को जिस तरह मिटाया गया। उससे पुलिस के सामने चुनौती बनी है। मौलवी और उसके परिवार ने धमाके के कारण के बारे में पटाखे का दगना पुलिस को बताया था। पुलिस सूत्रों का मानना है कि कमरे में सिर्फ तख्त का एक हिस्सा क्षतिग्रस्त हुआ था और सामान सुरक्षित था। लिहाजा पुलिस की निगाहें अब फोरेंसिक लैब की जांच रिपोर्ट पर टिक गई हैं। कोतवाल दुर्गेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि मामले में अभी कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई है। अस्पताल के मेमो के आधार पर कार्र्रवाई की गई है। लैब की रिपोर्ट आने पर ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed