फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nine home ash from a fierce fire in Bhokha

भौका में भीषण आग से नौ घर राख

Thu, 27 Apr 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो        बेलरायां।
अमर उजाला ब्यूरो        बेलरायां। Updated Thu, 27 Apr 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
Nine home ash from a fierce fire in Bhokha
आग - फोटो : अमर उजाला
चीख-पुकार के बीच मची भगदड़, दमकल विभाग ने पाया काबू       
विज्ञापन

सिंगाही थाना क्षेत्र की ग्राम पंचायत मोतीपुर के मजरा भौका में गुरुवार की दोपहर भीषण आग लग गई, जिससे नौ घर जलकर राख हो गए। एक पालतू पशु आग की चपेट में आकर झुलस गया। सूचना पर पहुंची दमकल विभाग की टीम ने बमुश्किल आग पर काबू पाया।       
भौका निवासी गूंगा तेजराम अपने घर के पीछे पड़ोसी के घर के आंगन में लेटा हुआ था। दोपहर करीब 12 बजे उसके घर में आग लग गई। तेज हवाओं के चलने के कारण देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया। इससे गांव में अफरा-तफरी और चीखपुकार मच गई। कुछ ग्रामीण आग बुझाने का प्रयास करने लगे तो कुछ अपने घरों का सामान और बच्चों को निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाने में जुट गए। ग्राम प्रधान कुलदीप वर्मा ने आग की सूचना दमकल विभाग को दी और मौके पर पहुंच गए। तेज हवाओं और कड़ी धूप के कारण ग्रामीण जल रहे घरों के आसपास तक भी नहीं पहुंच पा रहे थे। कुछ ही पलों में आग ने एक-एक कर नौ घरों को अपने आगोश में समेट लिया। सूचना पर पहुंचे दमकल कर्मियों ने करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस अग्निकांड में तेजराम, झब्बू लाल, हीरा लाल, कामता प्रसाद, तेजी राम, भीखन, गोमती, सेवकराम, रामनाथ के घरों में रखा सारा सामान, अनाज, बर्तन कपड़ा, नकदी आदि जलकर राख हो गया। तेज राम की गाय भी झुलस गई। जिस समय आग आग लगी उस समय भीखन के घर मे कोई नही था। अग्निकांड पीड़ित खुले आसमान के नीचे रात गुजारने को मजबूर हो गए हैं।      
विज्ञापन

--
... कहीं चिलम जलाते समय तो नहीं भड़की आग       
बेलरायां। ग्राम पंचायत मोतीपुर के मजरा भौका के ग्रामीणों ने बताया कि तेजराम गूंगा है। उसकी शादी नहीं हुई है और न ही कोई परिवार का उसके साथ रहता है। ग्रामीणों की माने तो तेजराम के घर पर नशेड़ी किस्म के लोग आते-जाते हैं, जो वहीं बैठकर चिलम आदि पीते हैं। ग्रामीणों ने आशंका जताई है कि तेजराम की गैरमौजूदगी में किसी ने उसके घर में चिलम पीने का प्रयास किया। चिलम जलाते समय उठी चिंगारी से आग भड़क उठी। ग्राम प्रधान कुलदीप वर्मा ने भी चिलम से आग लगने की आशंका जताई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
खोखे में आग लगाई, हजारों का सामान राख
पलियाकलां। मोहल्ला पठान में पूर्व नगर पालिका सदस्य की दुकान में बुधवार रात अज्ञात कारणों के चलते किसी ने आग लगा दी, जिससे दुकान में रखा हजारों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। पुलिस को तहरीर देदी गई है।
मोहल्ला पठान के पूर्व नगर पालिका सदस्य मुकेश गुप्ता की दुधवा रोड पर किराने का खोखा रखा हुआ है, बीती रात किसी ने खोखे में आग लगा दी, जिससे उसमें रखा हजारों रुपये का सामान राख हो गया। पूर्व पालिका सदस्य ने बताया कि किसी ने रंजिशन दुकान में आग लगाई है, जिसके कारण उन्होंने अज्ञात के खिलाफ पलिया थाने में तहरीर दी है।
 
बौधिया में लगी आग से तीन घर जले

निघासन। गांव बौधिया में बुधवार की रात में आग लगने से तीन घर जलकर राख हो गए। आग में घरेलू सामान समेत करीब एक लाख रुपये का सामान आग की भेंट चढ़ गया।    गांव बौधियाकलां निवासी चुन्ना बुधवार रात परिवार समेत सो रहा था। अचानक रात करीब एक बजे उसके घर में आग लग गई। आग लगने से चुन्ना के भाई टिल्लू और ओमकार पाल का घर भी जलकर राख हो गए। आग लगने से एक लाख का सामान जलकर नष्ट हो गया।
 
बिजली उपकेंद्र में स्पार्किंग से लगी आग      
जंगबहादुरगंज। बिजली के तारों में हुई स्पार्किंग से बिजली उपकेंद्र जेबीगंज में आग लग गई, जिससे विद्युत आपूर्ति ठप हो गई ।       
गुरुवार को दिन में लगभग 11 बजे पावर हाउस के यार्ड के करीब स्पार्किंग से झाड़ियों में आग लग गई। आग की चपेट में आने से हाईटेंशन लाइन की फाइवर केबल जल गया। ड्यूटी पर तैनात संविदा कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड कर्मियों ने तत्परता से आग पर काबू पा लिया। इस बाबत एसडीओ एसआर राणा ने बताया आग से कोई विशेष क्षति नहीं हुई, केबल जला है, जिसे  बदलकर सप्लाई सुचारू कर दी गई है।

   
लोधौरा में दो घर जले      
रजागंज। तहसील सदर क्षेत्र के गांव लोधौरा में बृहस्पतिवार की दोपहर अज्ञात कारणों से भानू शुक्ला के घर में आग लग गई। तेज हवा से आग ने पड़ोस के ज्ञानप्रकाश शुक्ला के घर को भी अपनी चपेट में ले लिया, जिससे घर में रखा अनाज, बिस्तर, चारपाई, कपड़े समेत हजारों का सामान जल कर नष्ट हो गया। सूचना पर पहुंचे क्षेत्रीय लेखपाल विश्नुपाल ने घटना की सूचना उच्चाधिकारियों को दे दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed