फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Nepali youth bodies Could not recognize the

नेपाली युवक के शव की नहीं हो सकी पहचान

Fri, 08 May 2015 07:14 PM IST
धौरहरा
धौरहरा Updated Fri, 08 May 2015 07:14 PM IST
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव रसूलपुर में प्रधान के घर के सामने स्थित शिव मंदिर के घंटे से लटके मिले नेपाली युवक के मामले में 17 दिन बाद भी पुलिस के हाथ कोई क्लू नहीं मिला है। पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण हैंगिंग आना बताया है।
विज्ञापन

बता दें कि रसूलपुर गांव स्थित एक मंदिर के अंदर घंटे से नेपाली युवक का शव लटकता मिला था। ग्राम प्रधान की सूचना पर पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया था। नेपाली युवक की शिनाख्त कराने के लिए पुलिस के प्रयास नाकाफी साबित हुए हैं। जबकि ग्रामीणों की माने तो बसहीपुरवा स्थित रोडवेज के प्लाजा ढाबे पर नेपाली युवक ने 21 अप्रैल की रात को बस से उतर कर चाय नाश्ता किया था। इसके बाद युवक बस छोड़कर रसूलपुर गांव पहुंचा था, फिर शिव मंदिर में उसका पहुंचना अभी रहस्य बना है। ग्रामीण बताते हैं कि रात रसूलपुर के पैकरमा के घर शादी समारोह था, जहां पहुंचने के साथ ही उसने खाना भी खाया था। इस दौरान नेपाली युवक ने एक दोस्त के द्वारा 19 हजार रुपये धोखे से हड़पने की बात कुछ लोगाें से की थी। सुबह जब ग्राम प्रधान प्रमोद कुमार पूजा करने मंदिर गए, तो घंटे से शव लटकता देख पुलिस को सूचना दी। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो घंटे से लटकता नेपाली का शव शिवलिंग को छू रहा था और बाहर से मंदिर का दरवाजा पत्थर के सहारे बंद था। इससे हत्या की आशंका जताई जा रही थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली, क्योंकि रिपोर्ट में डॉक्टरों ने आत्महत्या की बात कही हैै। लिहाजा पुलिस की जांच थम गई। लिहाजा युवक की पहचान के लिए न तो नेपाल सरकार से संपर्क किया गया और न ही शिनाख्त के लिए कोई ठोस कदम उठाए गए हैं।
विज्ञापन

कोतवाल, धौरहरा विजय प्रताप यादव ने बताया कि नेपाली युवक की शिनाख्त के लिए थानों में पोस्टर लगवाए गए हैं। नेपाली युवक के शव की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों के माध्यम से शासन को भेजी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed