फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mother-daughter's death in a road accident, father in critical condition

सड़क हादसे में मां-बेटी की मौत, पिता की हालत गंभीर

Sat, 15 Oct 2016 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमीरनगर।  
अमर उजाला ब्यूरो अमीरनगर।   Updated Sat, 15 Oct 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
Mother-daughter's death in a road accident, father in critical condition
सड़क हादसा
ताजिए देखने जा रहे थे, बाइक टैक्टर से टकराई
विज्ञापन

ताजिये देखने जाते समय एक बाइक विपरीत दिशा से आ रहे ट्रैक्टर से टकरा गई। जिससे बाइक पर सवार पति-पत्नी सहित चार लोग जख्मी हो गए। बाद में बच्ची की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि मां ने अस्पताल में दम तोड़ दिया। दो लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें एक की हालत गंभीर है। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं लगाया था।
चौकी क्षेत्र की ग्राम पंचायत सिसोकन के मजरा नौगवां हकीमपुर निवासी सूबेदार (45) , पत्नी राजकुमारी (40), आठ वर्षीय पुत्र राजेश, पुत्री माधुरी (5) तथा सूबेदार की साली सुजना (25) अमीरनगर के ताजिये देखने बाइक से जा रहे थे तभी लालनगंज- तिलकपुर के बीच में विपरीत दिशा से आ रहे ट्रेक्टर से बाइक टकरा गई। जिससे बाइक चला रहा सूबेदार, पत्नी राजकुमारी, पुत्र राजेश तथा सुजना गंभीर रूप से जख्मी हो गए। बाद में माधुरी ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया था। घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां राजकुमारी की मौत हो गई जबकि सूबेदार की हालत गंभीर बनी हुई। बताया जाता है कि ट्रैक्टर गांव सिसोकन का बताया जा रहा है, जिसका चालक मय ट्रैक्टर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन


दुर्घटना में घायल युवक ने दम तोड़ा
लखीमपुर खीरी। सड़क हादसे में शुक्रवार को घायल हुए थाना फूलबेहड़ के गांव बक्सिपुरवा निवासी 23 वर्षीय छोटू की जिला अस्पताल में मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शुक्रवार की शाम को थाना फूलबेहड़ के गांव बक्सिपुरवा निवासी छोटू बाइक से लखीमपुर की ओर आ रहा था। फूलबेहड़ चौराहा पर उसकी बाइक पैदल जा रहे कदीर से टकरा गई, जिससे दोनों घायल हो गए थे। गंभीर रूप से घायल छोटू को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी मौत हो गई। 

मार्ग दुर्घटना में एक व्यक्ति ने जान गंवाई
उचौलिया। शुक्रवार सुबह हाइवे पर सोनौवा तिराहा पर डीसीएम की टक्कर से गंभीर रूप से घायल चौकी क्षेत्र के गांव सोनौवा निवासी 50 वर्षीय सुरेश भुर्जी की बरेली के एक निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई।

सड़क हादसे में दो जख्मी
जंगबहादुरगंज। यहां पिहानी मार्ग पर अनियंत्रित बाइक की टक्कर से दो राहगीर गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल शाहजहांपुर भेजा गया है।

जानकारी के अनुसार कस्बा मैगलगंज निवासी संतराम 60 वर्ष तथा जनपद हरदोई के ग्राम सहिजना निवासी सीतू उर्फ गोवा शाम साढ़े सात बजे पिहानी मार्ग पर पैदल जा रहे थे। इसी दौरान एक अनियंत्रित बाइक ने दोनों को टक्कर मार दी, जिससे दोनों घायल हो गए। उन्हें  108 एंबुलेंस से सीएचसी पसगवां लाया गया, जहां उनकी गंभीर हालत होने के कारण घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद जिला चिकित्सालय शाहजहांपुर भेजा गया है। संतराम को बहुत कम दिखाई देता है। वहीं सीतू गूंगा बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed