फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Money laundering demands money

दांत उखाड़ने के मांगे पैसे तो हुआ हंगामा      

Thu, 01 Jun 2017 11:36 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी। 
अमर उजाला ब्यूरो लखीमपुर खीरी।  Updated Thu, 01 Jun 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
Money laundering demands money
हंगामा - फोटो : अमर उजाला
दंत चिकित्सक और तीमारदार में विवाद      
विज्ञापन

सीओ सदर ने पीड़ित से कहा, हल्ला गुल्ला करोगे तो जाओगे जेल      


गुरुवार को अपने बच्चे का दांत उखड़वाने जिला अस्पताल पहुंचे एक युवक का पैसे मांगे जाने पर महिला दंत चिकित्सक से विवाद हो गया। युवक का आरोप है कि महिला डॉक्टर के फोन पर पहुंचे पुलिस कर्मियों ने उसकी पिटाई कर दी। युवक का कहना है कि महिला डॉक्टर के पति सीओ हैं, इसलिए हमारी सूचना पर पहुंची यूपी 100 भी तमाशबीन बनी रहीं।       
मोहल्ला अर्जुनपुरवा निवासी पीड़ित अंकुर गुप्ता ने बताया कि उसके पुत्र वीर को दांत में दिक्कत थी। उसे उखड़वाने के लिए डॉक्टर के पास मम्मी गुरुवार को लेकर जिला अस्पताल आई थीं। उन्होंने बताया कि जिनसे डॉक्टर ने पैसे मांगे। पैसा न देने की बात पर डॉक्टर ने उसकी पत्नी से बाहर जाने को कह दिया। अंकुर का कहना है पत्नी की सूचना पर जब डॉक्टर से स्वयं मिलकर पैसे के बारे में पूछा तो उन्होंने कहा पैसे देने पड़ेंगे, लेकिन सरकारी फीस होने की कोई जानकारी नहीं दी। अंकुर का कहना है कि इस पर जब हमने मोबाइल निकालकर पैसे मांगे जाने का वीडियो बनाना चाहा तो उन्होंने पुलिस विभाग में कार्यरत अपने पति को फोन कर दिया। इस पर बोलेरो से आए पुलिस कर्मियों ने डॉक्टर के रूम में ले जाकर हमारी पिटाई करी दी। अंकुर के साथ पुलिस कर्मियों द्वारा की गई मारपीट से नाराज अन्य मरीजों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंचे सीओ सदर हरीराम वर्मा और कोतवाल नागेश मिश्रा ने मामले की जानकारी ली और तहरीर मिलने पर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। वहीं दंत चिकित्सक भीमेंदु गौतम का कहना है कि सरकारी फीस मांगी थी, जिसे लेकर विवाद करने लगे और मोबाइल से फोटो खींचने के साथ ही वीडियो बनाने लगे और देख लेने की धमकी दी और जब मना किया तो हंगामा करने लगे।      
विज्ञापन


दांत उखड़वाने की सरकारी फीस निर्धारित है। फीस को लेकर डॉक्टर और मरीज में विवाद हुआ था। फीस को लेकर यदि कोई कन्फ्यूजन थी तो मरीज को हमसे मिलना चाहिए था। मामले का निपटारा कराया जाएगा।      
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ.मनोज कुमार, सीएमएस      

किसके कहने पर पहुंची पुलिस      
विवाद की सूचना पर सफेद रंग की सरकारी बोलेरो से पहुंचे जिन पुलिस कर्मियों ने पीड़ित की पिटाई की थी, वो किसके आदेश से अस्पताल पहुंचे थे। सीओ के पहुंचते ही वह पुलिस कर्मी भी वहां से चलते बने। वहीं कुछ देर बाद अस्पताल पहुंचे डॉक्टर के पति नवागत सीओ गोला अभिषेक प्रताप ने भी किसी को भेजे जाने से इंकार किया है।      


पीड़ित से कहा, हल्ला गुल्ला करोगे तो जाओगे जेल      
हंगामे की सूचना पर जिला अस्पताल पहुंचे सीओ सदर पहले तो पीड़ित को न्याय दिलाने की बात करते रहे, लेकिन बाद में उन्होंने पीड़ित से कहा हल्ला गुल्ला करोगे तो जेल चले जाओगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed