फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Miscreants looted cash and jewelery from the house of ANM

एएनएम के घर से बदमाशों ने नकदी और जेवर लूटे

Tue, 09 Feb 2016 10:36 PM IST
धौरहरा।
धौरहरा। Updated Tue, 09 Feb 2016 10:36 PM IST
विज्ञापन
Miscreants looted cash and jewelery from the house of ANM
कोतवाली क्षेत्र के रमियाबेहड़ सीएचसी में तैनात एएनएम के आवास पर सोमवार की रात आधा दर्जन बदमाशों ने धावा बोल दिया। उन्होंने एएनएम को बंधक बनाकर 40 हजार रुपये सहित जेवर लूट लिए। इसके बाद बदमाश फरार हो गए। पीड़ित एएनएम ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

रमियाबेहड़ सीएचसी में तैनात एएनएम ऊषा त्रिपाठी अपना काम निपटाकर सरकारी आवास में आकर सो गई। रात में करीब आधा दर्जन बदमाश आवास की खिड़की तोड़कर अंदर दाखिल हो गए और ऊषा त्रिपाठी को असलहे के बल पर बंधक बना लिया। इसके बाद अलमारी में रखे वेतन के 40 हजार रुपये, कान में पहने सोने के झाले और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पीड़ित एएनएम ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। कोतवाल रंजीत सिंह यादव ने बताया कि मौका मुआयना कराया है, जिसमें लूट का आरोप प्रथमदृष्टया संदिग्ध प्रतीत होता है। मामले में चोरी का मुकदमा दर्ज कार जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed