Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Charkhi Dadri News ›   A farmer on a morning walk was attacked with rods and sticks after being stopped.

Charkhi Dadri News: सुबह सैर पर निकले किसान का रास्ता रोककर रॉड-डंडों से हमला

Tue, 17 Nov 2026 12:58 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी
संवाद न्यूज एजेंसी, चरखी दादरी Updated Tue, 17 Nov 2026 12:58 AM IST
विज्ञापन
A farmer on a morning walk was attacked with rods and sticks after being stopped.
चरखी दादरी। गांव मालकोष में सुबह सैर करने निकले एक किसान पर चार युवकों ने लोहे की रॉड और डंडों से हमला कर दिया। हमले में किसान के हाथों, पैरों और कमर पर चोटें आईं। आरोप है कि हमलावरों ने पीड़ित और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी भी दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दो नामजद समेत चार युवकों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस को दी शिकायत में गांव मालकोष निवासी धर्मेंद्र ने बताया कि वह खेतीबाड़ी करता है। 15 नवंबर की सुबह करीब 7:15 बजे वह पैदल मंगल वाला तालाब की तरफ घूमने जा रहा था। इसी दौरान मालकोष की तरफ से एक फ्रोंक्स गाड़ी आई, जिसमें से चार युवक उतरे। इनमें गांव का रोबिन हाथ में लोहे की रॉड लिए हुए था। आरोप है कि युवकों ने उसका रास्ता रोक लिया और रोबिन ने रॉड से उसके हाथों व पैरों पर वार किए। वहीं धनाना निवासी रजत ने भी लोहे की रॉड से हमला किया, जबकि दो अन्य युवकों ने डंडों से उसके दोनों पैरों और कमर पर चोटें मारीं।
विज्ञापन

धर्मेंद्र के अनुसार, उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर खेत में काम कर रहे उसके भतीजे मोहित और संसार मौके पर पहुंचे और उसे हमलावरों से छुड़वाया। जाते समय रोबिन और रजत ने उसे और उसके परिवार को खत्म करने की धमकी दी। परिजन उसे सीएचसी बौंद कलां लेकर पहुंचे जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed