Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Shamli News

Shamli News: थाईलैंड-वियतनाम से चल रहा साइबर ठगी का खेल

Tue, 17 Nov 2026 01:00 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 17 Nov 2026 01:00 AM IST
विज्ञापन
Shamli News
शामली। विदेश में अच्छी नौकरी और मोटे वेतन का लालच देकर युवाओं को साइबर ठगी के अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क में फंसाया जा रहा है। थाईलैंड, वियतनाम, लाओस और म्यांमार में सक्रिय गिरोह सोशल मीडिया और नौकरी पोर्टल के जरिये जिले के युवाओं को निशाना बना रहे हैं। जिले में छह माह में विदेश भेजने के नाम पर ठगी के 16 मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन


झांसा देकर विदेश भेजा और साइबर ठगी कराई

शहर के मोहल्ला पंसारियान निवासी फरीद को थाईलैंड में कंप्यूटर ऑपरेटर की नौकरी का झांसा देकर म्यांमार भेजा गया। आरोप है कि वहां उससे साइबर ठगी कराई गई और विरोध करने पर भारत लौटने के लिए दस लाख रुपये मांगे। गांव पेलखा निवासी शशांक धीमान को 80 हजार रुपये मासिक वेतन पर डाटा एंट्री की नौकरी का लालच दिया गया। म्यांमार में बंधक बनाए जाने के बाद वह भारतीय दूतावास की मदद से नवंबर 2025 में लौटा। कैरटू निवासी नदीम को इंस्टाग्राम पर नौकरी का वीडियो दिखाकर थाईलैंड बुलाया गया। आरोप है कि म्यांमार और फिर वियतनाम पहुंचने पर उसके दस्तावेज छीनकर साइबर अपराध का दबाव बनाया गया।
विज्ञापन


20 करोड़ से अधिक की ठगी का खुलासा

जनवरी 2026 में शामली पुलिस ने गिरोह से जुड़े यमुनानगर निवासी मनीष, सौरभ और राजेश को गिरफ्तार किया था। जांच में ट्रेडिंग और निवेश के नाम पर 20 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी सामने आई। वहीं, मलयेशिया में नौकरी दिलाने के नाम पर भी शामली के युवकों से करीब 26 लाख रुपये की ठगी की शिकायतें आईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विदेश में बैठे सरगनाओं तक नहीं पहुंचते पुलिस के हाथ

पुलिस गिरोह के देश में बैठे सदस्यों को तो गिरफ्तार कर लेती है, लेकिन विदेश में बैठकर नेटवर्क संचालित करने वाले सरगनाओं तक जांच की आंच नहीं पहुंच पाती। स्थानीय एजेंटों और खाताधारकों की गिरफ्तारी के बावजूद विदेश में बैठे आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस की जांच में सामने आया है कि थाईलैंड-वियतनाम में सक्रिय सरगना ही युवाओं को फंसाकर ठगी कर रहे हैं।


विदेश में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोहों पर पुलिस नजर रख रही है। शिकायत मिलने पर एजेंटों के खिलाफ जांच कर कार्रवाई की जाएगी। युवाओं को कंपनी और वीजा की जानकारी सत्यापित करने के बाद ही विदेश जाने की सलाह दी गई है। - नरेंद्र प्रताप सिंह, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed