फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Millions usurped the goods, including cash and jewelery

नकदी और जेवरात समेत लाखों का माल ले उड़े

Mon, 07 Sep 2015 07:01 PM IST
मझगईं।
मझगईं। Updated Mon, 07 Sep 2015 07:01 PM IST
विज्ञापन
Millions usurped the goods, including cash and jewelery
लोकनपुरवा में एक घर में घुसकर चोरों ने अलमारी का लॉक तोड़कर लड़की की शादी के लिए रखे जेवर और नकदी पार कर दी। चोरी की सूचना पुलिस को दे दी गई है। पुलिस ने जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन

चौकी क्षेत्र के गांव लोकनपुरवा निवासी खुशीराम राठौर और परिवार के लोग सो गए थे। रविवार रात करीब दो बजे चोर एक कमरे में पड़ा ताला तोड़कर अंदर घुस गए और अलमारी का लॉक तोड़कर उसमें रखे 80 हजार रुपय, सोने की एक जोड़ झुमकी, सोने के कुंडल, चांदी की करधनी, सोने का मांग टीका, चांदी का कमर बिछुआ तथा एक मोबाइल लेकर फरार हो गए। प्रात: तीन बजे जब गृहस्वामी की आंख खुली तो कमरा खुला देखकर उसके होश उड़ गए। कमरे के अंदर जाकर देखा तो अलमारी खुली थी और जेवर के डिब्बे मेज पर खाली पड़े थे। चोरी की खबर फैलते ही वहां काफी भीड़ लग गई। खुशीराम ने बताया कि तीन माह बाद दो लड़कियों की शादी करना थी जिसके लिए रुपये और जेवर रखे थे। इसमें करीब दो लाख की चोरी होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed