फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Millions of people robbed of four

चार लोगों से लाखों की लूट

Wed, 18 Feb 2015 06:32 PM IST
महेवागंज
महेवागंज Updated Wed, 18 Feb 2015 06:32 PM IST
विज्ञापन
Millions of people robbed of four
पंजाब के लुधियाना शहर से लखीमपुर खीरी में जमीन खरीदने आए कार सवार चार लोगों को शहर से नौ किलोमीटर दूर इंदिरा मनोरंजन पार्क के पास बदमाशों ने घेर लिया और उनकी पिटाई करने के बाद 2.75 लाख नगद और चार मोबाइल लूट लिए। घटना को अंजाम देने के  बाद बदमाश मौके से भाग निकले। पीड़ित लोगों की सूचना पर सक्रिय हुई पुलिस ने चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। लूट की घटना को पुलिस मारपीट का मामला बता रही है।
विज्ञापन

लुधियाना निवासी नरेंद्र सिंह के मुताबिक वह वहां प्रापर्टी डीलिंग का काम करते हैं। करीब तीन महीने पहले लुधियाना में काम करने गए गंगाबेहड़ गांव के एक युवक से उनका परिचय हुआ। युवक से लखीमपुर में जमीन खरीदने को लेकर बात हुई। बुधवार को नरेंद्र सिंह अपने साथी मेहरद्दीन खां, नारायण सिंह और चरण सिंह उर्फ बब्बू के साथ कार से लखीमपुर पहुंचे। जिसके बाद नरेंद्र ने गंगाबेहड़ के युवक से फोन पर बातकर यहां पहुंचने की जानकारी दी। नरेंद्र के मुताबिक कुछ देर में दो बाइक  से युवक आए उनसे संपर्क कर कार के आगे-आगे चलने लगे। बताते हैं कि जैसे ही कार सवार लोग इंदिरा मनोरंजन के पास गंगाबेहड़ गांव के  चकरोड पर पहुंचे, तभी गन्ने के खेतों से निकल कर कई बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने कार सवार चारों लोगों से मारपीट की और उनसे 2.75 लाख नगद और चार मोबाइल सेट लूट कर फरार हो गए। लूटपाट के शिकार चारों लोगों ने एक राहगीर से मदद लेकर शहर कोतवाल शिवशंभू किशोर जायसवाल को घटना की सूचना दी। जिसके बाद मौके पर पहुंचे कोतवाल ने चार संदिग्ध लोगों को हिरासत में ले लिया। पुलिस इनसे पूछताछ कर रही है। कोतवाल का कहना है कि प्रथम दृष्टया जमीन की खरीदारी को लेकर मारपीट का मामला लग रहा है, लेकिन पीड़ित नगदी और मोबाइल लूटने की बात कह रहे हैं। अभी पूरे मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed