{"_id":"58f35a784f1c1b1974470874","slug":"millions-of-losses-due-to-fire-in-the-plaque-and-sphere","type":"story","status":"publish","title_hn":"पलिया और गोला में आग लगने से लाखों की क्षति","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पलिया और गोला में आग लगने से लाखों की क्षति
अमर उजाला ब्यूरो/ लखीमपुर खीरी
Updated Sun, 16 Apr 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
आग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पलिया और गोला में आग
लगने से लाखों की क्षति
दुधवा रोड पर होटल और शार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग
पलिया और गोला में दो अलग-अलग स्थानों पर आग लगाने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
पलियाकलां। पलिया-दुधवा रोड पर टांडा गांव के तिराहे पर एक होटल में बिजली के तारों में स्पार्किंग से आग लग गई। देखते-ही देखते पलभर में सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। काफी देर बाद लोगों ने पानी आदि डालकर आग पर काबू पाया।
दुधवा रोड पर टांडा तिराहे पर नूर मोहम्मद का चाय, समोसा आदि का होटल है। होटल के ऊपर से बिजली के तार निकले हुए हैं। उसी में से एक बिजली का तार छप्परनुमा होटल पर गिर गया। देखते ही देखते होटल में आग की लपटें निकलने लगीं। इसपर दुकान पर बैठे सभी लोगों में भगदड़ मच गई। काफी देर तक लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। होटल का सारा सामान आग में जलकर राख हो गया।
गोला गोकर्णनाथ। लखीमपुर रोड पर नानक चौकी से चंद कदमों की दूरी पर स्थित एक दुकान में देर रात शार्ट सर्किट से आग लग गई है, जिसमें लाखों का नुकसान हो गया है। पड़ोसियों ने दुकान का ताला तोड़कर बमुश्किल आग पर काबू पाया, और दुकानदार को सूचना दी।
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी इमदाद अहमद लखीमपुर रोड पर धर्मदत्त तिवारी की दुकान में स्क्रीन प्रिंटिंग, रेडियम नंबर प्लेट बनाने का काम करते हैं। इमदाद ने बताया कि 15 अप्रैल की शाम को वह दुकान में ताला डालकर घर चला गया था। देर रात उसकी दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग से दुकान में रखा कंप्यूटर, प्रिंटर, मशीन सहित लाखों का सामान जलकर राख हो गया है। पड़ोसियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। दुकान में लगी आग की सूचना मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल रात में ही मौके पर पहुंची और उन्होंने दुकानदार को हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया है।