फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Millions of losses due to fire in the plaque and sphere

पलिया और गोला में आग  लगने से लाखों की क्षति

Sun, 16 Apr 2017 10:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ लखीमपुर खीरी
अमर उजाला ब्यूरो/ लखीमपुर खीरी Updated Sun, 16 Apr 2017 10:05 PM IST
विज्ञापन
Millions of losses due to fire in the plaque and sphere
आग - फोटो : अमर उजाला
पलिया और गोला में आग 
विज्ञापन

लगने से लाखों की क्षति
दुधवा रोड पर होटल और शार्ट सर्किट से दुकान में लगी आग

पलिया और गोला में दो अलग-अलग स्थानों पर आग लगाने से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है।
पलियाकलां। पलिया-दुधवा रोड पर टांडा गांव के तिराहे पर एक होटल में बिजली के तारों में स्पार्किंग से आग लग गई। देखते-ही देखते पलभर में सारा सामान जलकर राख हो गया। सूचना पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। काफी देर बाद लोगों ने पानी आदि डालकर आग पर काबू पाया। 
दुधवा रोड पर टांडा तिराहे पर नूर मोहम्मद का चाय, समोसा आदि का होटल है। होटल के ऊपर से बिजली के तार निकले हुए हैं। उसी में से एक बिजली का तार छप्परनुमा होटल पर गिर गया। देखते ही देखते होटल में आग की लपटें निकलने लगीं। इसपर दुकान पर बैठे सभी लोगों में भगदड़ मच गई। काफी देर तक लोगों ने पानी डालकर आग बुझाने का प्रयास किया। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। होटल का सारा सामान आग में जलकर राख हो गया। 
विज्ञापन

गोला गोकर्णनाथ। लखीमपुर रोड पर नानक चौकी से चंद कदमों की दूरी पर स्थित एक दुकान में देर रात शार्ट सर्किट से आग लग गई है, जिसमें लाखों का नुकसान हो गया है। पड़ोसियों ने दुकान का ताला तोड़कर बमुश्किल आग पर काबू पाया, और दुकानदार को  सूचना दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के गांव जलालपुर निवासी इमदाद अहमद लखीमपुर रोड पर धर्मदत्त तिवारी की दुकान में स्क्रीन प्रिंटिंग, रेडियम नंबर प्लेट बनाने का काम करते हैं। इमदाद ने बताया कि 15 अप्रैल की शाम को वह दुकान में ताला डालकर घर चला गया था। देर रात उसकी दुकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई। आग से दुकान में रखा कंप्यूटर, प्रिंटर, मशीन सहित लाखों का सामान जलकर राख हो गया है। पड़ोसियों ने बमुश्किल आग पर काबू पाया। दुकान में लगी आग की सूचना मिलते ही नगर पालिका अध्यक्ष मीनाक्षी अग्रवाल रात में ही मौके पर पहुंची और उन्होंने दुकानदार को हर संभव सहयोग करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed