फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Millions of houses broken and goods made

मकान का ताला तोड़कर उड़ाया लाखों का सामान

Thu, 23 Feb 2017 11:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो बेलरायां खीरी।
अमर उजाला ब्यूरो बेलरायां खीरी। Updated Thu, 23 Feb 2017 11:56 PM IST
विज्ञापन
Millions of houses broken and goods made
चोर
12 बोर के पांच कारतूस भी साथ ले गए चोर
विज्ञापन

कस्बा बेलरायां निवासी ऋषिनाथ का मकान कस्बे के प्रमुख चौराहा के पास जिला सहकारी बैंक के निकट है। गृहस्वामी के बड़े पुत्र डॉ. आलोक राजपूत ने बताया कि वे लोग परिवार समेत रिश्तेदारी में गए थे। घर पर ताला पड़ा हुआ था। बुधवार की रात चोरों ने मेन दरवाजे का ताला तोड़ दिया और घर के अंदर घुस गए। गुरुवार की सुबह जब वह लौटे तो चोरी की जानकारी हुई। चोर घर में रखी दो हजार रुपये की नकदी, फूल के कीमती बर्तन, दो बटुला, एक सिलाई मशीन, गद्दा-रजाई, रसोई गैस सिलेंडर, एक जोड़ी चांदी की पायल, एक जोड़ी कुंडल और लाइसेंसी बंदूक के पांच कारतूस कारतूस चोरी कर ले गए। उन्होंने घटना की तहरीर चौकी बेलरायां पुलिस को दी है। सूचना पर पहुंचे चौकी इंचार्ज धर्मदास सिद्धार्थ ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। चौकी इंचार्ज ने बताया कि जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। 


पेट्रोलिंग प्वाइंट से चंद कदम दूरी पर हुई वारदात
मुख्य चौराहा पर हुई चोरी की वारदात जिस स्थान पर हुई। उससे चंद कदम दूरी पर यूपी 100 की गाड़ी खड़ी होने का प्वाइंट हैं। चोरों ने घटना को अंजाम देकर जहां पुलिस गश्त की पोल खोल दी है। वहीं यूपी 100 की पेट्रोलिंग को भी सवालों के घेरे में खड़ा कर दिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed