{"_id":"59a6c0a14f1c1b12278b480f","slug":"mid-sized-shotgun-shot-in-suspect-situation","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में अधेड़ को गोली लगी ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में अधेड़ को गोली लगी
अमर उजाला ब्यूरो कुकरा/बांकेगंज।
Updated Wed, 30 Aug 2017 11:09 PM IST
विज्ञापन
demo pic
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना मैलानी क्षेत्र के कुकरा गांव में मंगलवार की रात अचानक फायरिंग शुरू हो गई। इससे लोग दहशत में आ गए। रात के अंधेरे में चली गोली लगने से मेला मैदान निवासी 50 वर्षीय अरमान घायल हो गए। उन्हेें सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने घटना की रिपोर्ट अभी दर्ज नहीं की है।
मंगलवार रात लगभग दस बजे कुकरा गांव के मोहल्ला मेला मैदान में अचानक गोली चल गई। गोली मोहल्ला मेला मैदान निवासी अरमान के दाहिने हाथ के हिस्से में जा धंसी। इस गांव में अफरातफरी मच गई। किसी ने मामले की सूचना यूपी 100 को दी। सूचना पर पहुंची स्थानीय पुलिस और यूपी 100 गांव में पहुंची और घायल अरमान को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर उनकी हालत स्थिर बताई है। गोली किसने चलाई और क्यों, इस बात पर अभी रहस्य बरकरार है। उधर कुकरा पुलिस घटना को प्रथम दृष्टया संदिग्ध मान रही है। एसओ मैलानी आरडी सिंह ने बताया कि वादी ने मामले की अभी तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
...