फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Mentha businessman came under fire by robbers

लुटेरों के निशाने पर आए मेंथा व्यापारी

Wed, 17 Jun 2015 07:55 PM IST
धौरहरा
धौरहरा Updated Wed, 17 Jun 2015 07:55 PM IST
विज्ञापन
मेंथा ऑयल का कारोबार शुरू होते ही बहराइच और सीतापुर के व्यापारी एक बार फिर धौरहरा क्षेत्र में बदमाशों के निशाने पर आ गए हैं। बाइक से कारोबार करने वाले इन व्यापारियों को बदमाशों का गिरोह लगातार अपना शिकार बना रहा है। एक ही हफ्ते में व्यापारियों से लूट की दो घटनाएं हो चुकी हैं, लेकिन पुलिस ने दोनों घटनाओं पल्ला झाड़ लिया। इससे बदमाशों के हौसले बुलंद हैं।
विज्ञापन

धौरहरा क्षेत्र में मेंथा की खेती बड़े पैमाने पर होती है। इससे सैकड़ों किसानों की रोजी-रोटी जुड़ी है। मेंथा ऑयल खरीदने के लिए पड़ोसी जनपद बहराइच और सीतापुर से व्यापारी बाइक से क्षेत्र के गांवों में किसानों के पास पहुंचते हैं। बदमाशों को इन व्यापारियों की सटीक मुखबिरी होती है, जिससे लगता है कि पहले से ही उन्हें चिह्नित किया गया हो। घटना होने पर जब भी पीड़ित मेंथा व्यापारी थाने पहुंचता है तो पुलिस के तमाम सवाल उसे और परेशान कर देते हैं। व्यापारी के बार-बार कहने के बावजूद उसकी रिपोर्ट नहीं लिखी जाती। पिछले हफ्ते क्षेत्र में दो वारदातों में चार मेंथा व्यापारी लूटे गए, जिनसे करीब एक लाख की नकदी और 50 लीटर मेंथा ऑयल लूट लिया गया। पहली वारदात कफारा पुलिस चौकी क्षेत्र के टेकीकुंडा पुलिया पर बहराइच के मोतीपुर थाना अंतर्गत गांव गिरगिट्टी निवासी कमलेश कुमार और उसके साथी रामरतन के साथ घटी। दोनों बाइक से घर लौट रहे थे। तभी पांच बाइक सवार सशस्त्र बदमाशों ने ओवर टेक कर उन्हें घेर लिया और 27 हजार नकद और 25 लीटर मेंथा ऑयल लूटकर फ रार हो गए। दूसरी घटना मंगलवार को धौरहरा के मनिहार वार्ड निवासी व्यापारी मनोज उर्फ  कपिल और उनके साथी दीपक के साथ घटी। दोनों नामदारपुरवा से लौट रहे थे, तभी बदमाशों ने 35 लीटर मेंथा ऑयल और 65 हजार रुपये लूट लिए और फरार हो गए। दोनों वारदातों में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की।
विज्ञापन

कोतवाल धौरहरा विजय प्रताप यादव ने बताया कि दोनों घटनाओं में शामिल बदमाशों को ट्रेस कर लिया गया है, जल्द ही एफआईआर दर्जकर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed