{"_id":"7462a7a30ed94b1ea474afbba46952a5","slug":"married-to-the-suicide-by-hanging-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
बग्घून
Updated Wed, 20 May 2015 07:34 PM IST
विज्ञापन
क्षेत्र के गांव भौगियापुर में एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। परिवार वालों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। गांव भोगियापुर निवासी अरुण कुमार यादव की शादी गत 14 फरवरी को गांव वीरपुर निवासिनी लक्ष्मी देवी (20) के साथ हुई थी। बुधवार की सुबह नौ बजे के करीब उसने कमरा बंद करके फांसी लगा ली। घटना की सूचना मृतका के मायके वालों को दी गई। दोनों पक्षों की सहमति पर मृतका का अंतिम संस्कार कर दिया गया है।
विज्ञापन