फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Married suspected Things died

विवाहिता ने संदिग्ध हालात में दम तोड़ा

Wed, 21 Oct 2015 07:55 PM IST
रजागंज
रजागंज Updated Wed, 21 Oct 2015 07:55 PM IST
विज्ञापन
गोला कोतवाली क्षेत्र के ग्राम मूर्तिहा में विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में लटकता हुआ मिला। मायके वालों ने हत्या कर शव लटकाए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

मुर्तिहा में अतीक की पत्नी अजमुतिन्निशा (35) का शव संदिग्ध हालात में लटकता मिला। परिवार वालों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर शव को उतार कर पलंग पर रख दिया। विवाहिता के पिता शरीफ खां, भाई जियाउल्ला खां ने बताया कि करीब सात साल पहले अजमुतिन्निशा की पहली शादी थाना क्षेत्र के गांव सियाथू निवासी आरिफ के साथ हुई थी लेकिन तलाक हो गया। मायके वालों ने दूसरी शादी मुर्तिहा निवासी विवाहित अतीक के साथ कर दी थी। कुछ महीनों तक ठीक ठाक रहा, किंतु बुधवार सुबह संदिग्ध हालात में अजमुतिन्निशा की मौत हो गई। उन्होंने विवाहिता के घर आकर देखा कि उसका शव पलंग पर पड़ा था।
विज्ञापन

मायके वालों की सूचना पर पहुंचे हल्का इंचार्ज अंबरलाल वर्मा, आशुतोष त्रिपाठी, आरक्षी प्रवीण ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। गांव के कुछ लोगों का कहना है कि अतीक की शादी भी कुकुरा निवासी बुद्दन की पुत्री सहनवाज के साथ कुछ सालों पहले हुई थी वहां भी अतीक का तलाक हो गया था। अतीक उसी तलाकशुदा पत्नी को लाना चाहता था। मायके वालों ने हत्या कर शव को लटकाए जाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed