फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Married in suspicious circumstances in the death report

संदिग्ध हालात में विवाहिता की मौत के मामले में रिपोर्ट दर्ज

Sat, 19 Dec 2015 07:18 PM IST
लखीमपुर खीरी
लखीमपुर खीरी Updated Sat, 19 Dec 2015 07:18 PM IST
विज्ञापन
Married in suspicious circumstances in the death report
फूलबेहड़ थाना के गांव ग्रंट नंबर 12 में एक विवाहिता की संदिग्ध हालात में मौत होने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति समेत नौ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या के आरोप में रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने शनिवार को विवाहिता का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन

ग्रंट नंबर 12 निवासी रत्नेश शुक्ला की दो साल पूर्व सदर कोतवाली के गांव पहाड़ापुर निवासी युगुल किशोर त्रिवेदी की पुत्री 25 वर्षीय स्नेहलता के साथ हुई थी। शुक्रवार को स्नहेलता के कमरे का दरवाजा अंदर से बंद होने पर परिवार वालों को शक हुआ, जिसके बाद मामले की सूचना पुलिस और मायके पक्ष को दी गई। पुलिस की मौजूदगी में दरवाजा तोड़कर लोग कमरे में दाखिल हुए, तो कुंडे में धोती से स्नेहलता का शव लटकता हुआ मिला।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। मृतका के पिता युगुल किशोर त्रिवेदी ने आरोप लगाया कि दहेज में पांच लाख नकद और कार की मांग की जा रही थी, जो पूरी न होने पर पुत्री की गला दबाकर हत्या कर दी गई। आत्महत्या साबित करने के लिए शव को साड़ी से लपेटकर लटका दिया गया। मृतका के पिता ने बताया कि छह दिसंबर को वह ससुराल गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

फूलबेहड़ पुलिस ने आरोपी पति रत्नेश, सास ऊषा, ससुर रमाशंकर समेत नौ लोगों के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। एसओ देवसिंह यादव ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज की गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत का कारण सामने आ सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed