{"_id":"d8ad9421bfe5f09eeaa4c65663be3394","slug":"married-burnt-in-mysterious-circumstances-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"संदिग्ध हालात में जली विवाहिता","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
संदिग्ध हालात में जली विवाहिता
मोहम्मदी।
Updated Tue, 13 Oct 2015 11:09 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोतवाली क्षेत्र के गांव पलिया में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता जल गई, जिसे शाहजहांपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विवाहिता ने ससुरालियों पर दहेज के लिए पेट्रोल छिड़कर जलाने का आरोप लगाया है। विवाहिता ने अपने बयान में यह बात कही। उधर उसकी मां ने पुलिस को तहरीर दी है।
जिला शाहजहांपुर के थाना बंडा के ग्राम चिकटिया निवासी शकुन देवी ने मोहम्मदी कोतवाली में दिए प्रार्थनापत्र में कहा है कि उसने अपनी पुत्री रानू का विवाह लगभग एक वर्ष पूर्व मोहम्मदी थाने के गांव पलिया के सुनील सिंह के पुत्र धर्मेन्द्र सिंह के साथ किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुराजन दहेज में बाइक और डेढ़ लाख रुपये की मांग करते रहे। मांग पूरी न होने पर उसे दिन भर भूखा रखते थे। 13 अक्तूबर को पति धर्मेन्द्र, ससुर सुनील सिंह, सास शीलू देवी, देवर जितेंद्र सिंह ननद अंशुल ने एक राय होकर उस पर पेट्रोल डालकर आग लगाकर जान से मारने का प्रयास किया। घटना की जानकारी गांव के पड़ोसी ने उसे फोन पर दी तो वह ससुराल पहुंचीं तो वहां उसे शाहजहांपुर के एक निजी अस्पताल में भर्ती होने जानकारी मिली, जहां वह जिंदगी मौत से जूझ रही है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, शीघ्र ही रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी।