फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lakhimpur Kheri News ›   Manipulating teenager, police scuffle

किशोरी से छेड़छाड़, पुलिस से धक्का मुक्की

Thu, 15 Sep 2016 11:03 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/पलियाकलां।
अमर उजाला ब्यूरो/पलियाकलां। Updated Thu, 15 Sep 2016 11:03 PM IST
विज्ञापन
Manipulating teenager, police scuffle
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
- कई हिरासत में, पास्को एक्ट समेत कई धाराओं में मुकदमा
विज्ञापन

किशोरी से छेड़छाड़ की शिकायत पर पुलिस और आरोपियों के बीच धक्का मुक्की हुई। पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा। इसके बाद सभी को पकड़ कर थाने ले आई। इस मामले में पास्को समेत मारपीट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में कहा था कि उसके पड़ोसी के निवास पर गणेश पूजा के दौरान कुछ लोगों ने उसकी 15 वर्षीय पुत्री के साथ छेड़खानी की। कुछ लोगों के आने के बाद पुत्री किसी तरह से वहां से बचकर घर आई और पूरी बात बताई। जब वह लोग शिकायत करने गए तो वहां आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। मौके पर धक्का मुक्की हुई तो पुलिस ने हल्का बल प्रयोग किया और आरोपियों को पकड़कर थाने ले आई। इस दौरान अफरातफरी मची रही। एसओ बृजराज यादव ने बताया कि छेड़खानी करने वालों ने पुलिस टीम के साथ गलत व्यवहार किया है। अब सभी को हिरासत में ले लिया गया है। करीब आधा दर्जन आरोपियों के खिलाफ पाक्सो समेत मारपीट और अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन


रेप के बाद हत्या के आरोपी पर एनएसए की कार्रवाई शुरू
22 जून को दुराचार के बाद बालिका की कर दी गई थी हत्या
लखीमपुर खीरी। शहर से सटे एक गांव में रेप के बाद आठ वर्षीय बालिका की हत्या के आरोपी के खिलाफ पुलिस ने शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। सदर कोतवाली पुलिस ने गांव के ही आरोपी के खिलाफ एनएसए की कार्रवाई करते हुए रिपोर्ट डीएम के माध्यम से शासन को भेजी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

22 जून की शाम शहर से सटे गांव की एक बालिका को गांव का ही मोहन आम दिलाने के बहाने खीरी रोड पर स्थित एक बाग में ले गया, जहां बनी एक कोठरी में रेप के बाद उसकी बेरहमी से गला दबाकर हत्या कर दी और शव को बाग में ही स्थित कुएं में फेंक दिया था। उसी दिन देर रात उसका शव कुएं से बरामद हुआ था। घटना से नाराज भीड़ ने जमकर बवाल किया और खीरी रोड पर रात करीब दो बजे तक जाम लगाए रखा था। सदर कोतवाली पुलिस ने बालिका के चाचा की ओर से मुख्य आरोपी मोहन, उसके भाई राजेश, पिता भल्लू और गांव के ही सुमित के खिलाफ धारा 302, 201, 376 और 3/4 पाक्सो एक्ट के तहत रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी थी। विवेचना में दोष सिद्ध न होने पर विवेचक ने राजेश और उसके पिता भल्लू को क्लीन चिट देते हुए मुख्य आरोपी मोहन के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी। पुलिस ने घटना के दूसरे दिन आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। एसएसआई जय प्रकाश यादव ने बताया कि आरोपी मोहन के खिलाफ पुलिस ने एनएसए की कार्रवाई की है, जिसकी रिपोर्ट डीएम के माध्यम से शासन को भेजी गई है। 

पीड़िता की मदद के लिए आगे आया न्याय मंच
नहाते समय किशोरी की वीडियो क्लीपिंग बनाने का मामला 
लखीमपुर खीरी। थाना पलिया कलां क्षेत्र की एक किशोरी की नहाते समय वीडियो क्लीपिंग बनाने और पीड़ित को ही पुलिस द्वारा मारपीट कर प्रताड़ित करने के मामले में न्याय मंच मदद के लिए आगे आया है। न्याय मंच के पदाधिकारियों ने राज्यपाल को संबोधित तीन सूत्री ज्ञापन एडीएम को सौंपा और एसपी से मिलकर कार्रवाई की मांग की। 
बतादें कि थाना पलिया कलां क्षेत्र की एक किशोरी का आरोप है कि 16 जुलाई को गांव के ही एक युवक ने उसकी नहाते समय वीडियो क्लीपिंग बना ली थी। विरोध करने पर उसकी और उसके परिवार  वालों की पिटाई कर दी थी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट तो दर्ज कर ली थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की। समझौता करने से इंकार करने पर पांच लोगों ने उसके पिता को पीटा। वह जब शिकायत करने एसपी दफ्तर पहुंची तो उसे महिला थाना भेज दिया गया। जहां महिला सिपाही ने उसके साथ मारपीट की और दो दिन थाने और एक दिन अल्पावास में रखा। पीड़ित को न्याय दिलाने के लिए न्याय मंच सामने आया है। मंच के जोनल कोआर्डिनेटर नीरज विद्रोही के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल एडीएम उमेश कुमार पांडेय से मिला और उन्हें राज्यपाल के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मामले की उच्चस्तरीय जांच कराने, पीड़ित परिवार को सुरक्षा दिलाने और दोषियों को शीघ्र गिरफ्तार कराने की मांग की गई है। इसके बाद प्रतिनिधिमंडल एसपी अखिलेश चौरसिया से मिला और कार्रवाई की मांग की।

दो के खिलाफ दुराचार की रिपोर्ट दर्ज 
सिक्नद्राबाद। थाना नीमगांव पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला की ओर से गांव के ही राजेश और एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ दुराचार की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। महिला का आरोप है कि वह 10 जुलाई को शौच करने बाग की ओर गई थी। जहां पर गांव के ही राजेश ने अपने एक अन्य अज्ञात साथी के साथ दबोच लिया। राजेश ने उसके साथ बलात्कार किया। एसओ ने बताया कि कोर्ट के आदेश पर दोनों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।


छेड़छाड़ की रिपोर्ट दर्ज
ममरी। हैदराबाद थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने ग्राम रोशननगर निवासी युवक के खिलाफ छेड़छाड़ और मारपीट करने की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है।
एसओ की दी गई तहरीर में उक्त व्यक्ति ने कहा है कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री मकान के बाहर खड़ी थी इसी बीच वहां से गुजर रहे ग्राम रोशननगर निवासी युवक, लड़की का हाथ पकड़कर खींचने लगा। विरोध करने पर युवक ने उसके साथ मारपीट भी की। आरोप है कि उलाहना देने पर परिवार वाले झगड़े पर आमादा हो गए। पुलिस ने मामले की रिपोर्ट दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed