{"_id":"5787c4784f1c1b1b4313e7ff","slug":"man-killed-by-wild-elephant-slammed","type":"story","status":"publish","title_hn":"युवक को जंगली हाथी ने पटककर मार डाला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
युवक को जंगली हाथी ने पटककर मार डाला
अमर उजाला ब्यूरो/संपूर्णानगर (लखीमपुर खीरी)।
Updated Thu, 14 Jul 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
elephent
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखीमपुर खीरी के संपूर्णानगर का मामला, गुस्साए ग्रामीणों ने घंटों रखा जाम
बुधवार को शादी में आया था निघासन के मुन्नापुरवा का युवक
खेतों की ओर निकले हाथियों के झुंड को वापस जंगल भेजने के लिए वन विभाग ने कोई कदम नहीं उठाए और एक युवक जंगली हाथियों का शिकार बन गया। संपूर्णानगर के मझरा गांव में सुबह खेतों की तरफ शौच के लिए गए युवक को जंगली हाथियों के झुंड के एक हाथी ने दौड़ा लिया। युवक गिर गया तो हाथी ने उसे सूंड़ में लपेटकर पटक-पटककर मार डाला।
हादसे की सूचना देने के बाद भी जब वन विभाग का कोई कर्मचारी या अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा तो गुस्साए ग्रामीणों ने संपूर्णानगर खजुरिया मार्ग जाम कर दिया। बाद में मौके पर पहुंचे तहसीलदार और पुलिस के काफी समझाने और मुआवजा देने के आश्वासन के बाद ग्रामीणों ने करीब ढाई घंटे बाद जाम खोला।
बड़ा मझरा निवासी सरजू के पुत्र कमलेश की शादी बुधवार को थी। शादी में निघासन थाना क्षेत्र के मुन्नापुरवा निवासी रिश्तेदार चेतराम के पुत्र विश्रामलाल (30) भी आए थे। गुरुवार की सुबह वह शौच के लिए खेतों की ओर गए थे। खेतों को रौंद रहे हाथी दिखाई दिए तो उन्होंने हाथियों को भगाने की कोशिश की। इससे गुस्साए एक जंगली हाथी ने उन्हें दौड़ा लिया। काफी दूर दौड़ाने के बाद विश्राम गिर गए तो हाथी ने उन्हें सूंड़ में लपेटकर पटकर मार डाला।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दी लेकिन काफी देर तक कोई भी नहीं पहुंचा। इससे ग्रामीण गुस्सा गए और उन्होंने खजुरिया-संपूर्णानगर रोड पर शव रखकर जाम लगा दिया। कुछ देर बाद मौके पर एसओ संपूर्णानगर केपी सिंह पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों को जानकारी दी। इस पर तहसीलदार राजू कुमार, वन क्षेत्राधिकारी सुभाषचंद्र वर्मा पहुंचे। काफी समझाने के बाद भी ग्रामीण नहीं माने। वन क्षेेत्राधिकारी ने तात्कालिक सहायता के रूप में दस हजार रुपये दिए और मुआवजे के तौर पर करीब पांच लाख रुपये दिलाने का आश्वासन दिया तब ग्रामीणों ने जाम खोला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।